Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....
बेलगहना...भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा.श्री किरण सिंहदेव जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन मा.श्री पवन साय जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मा.श्री राहुल योगराज टिकरिया जी के मार्गदर्शन एवं जिला प्रभारी के निर्देशनुसार व भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मा.श्री मोहित जायसवाल जी की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण चंद्रवंशी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जो निम्नानुसार है
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण (छ.ग.) द्वारा संगठन विस्तार के तहत बेलगहना मंडल अध्यक्ष पद पर श्री विमलदास मानिकपुरी की नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद बेलगहना क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री विमलदास मानिकपुरी को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्री मानिकपुरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और युवाओं को जोड़कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

0 Comments