Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को पडकने में पुलिस को मिली सफलता

 थाना घुमका

हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को पडकने में पुलिस को मिली सफलता

सेमी तोडने के नाम से हुआ विवाद

बंदर भगाने वाले बंदूक के बट से बुजुर्ग पीडित के सिर में किया वार आरोपी बाप और बेटा ने मिलकर पीटा

नाम आरोपी – 

1- अनुज राम साहू पिता स्व0 आशा राम साहू उम्र 66 साल 

2- लोमन साहू पिता अनुज राम साहू उम्र 35 साल दोनों निवासी ग्राम उपरवाह थाना घुमका जिला राजनांदगांव 



 विवरण –  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11-03-2026 के करीबन 1:30 बजे थाना घुमका पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम उपरवाह निवासी किशन लाल साहू उम्र 62 वर्ष की हत्या करने की नियत बंदर भगाने वाले बंदूक के बट से सिर में मार दिया है कि सूचना पर घुमका थाना से पुलिस स्टाफ मौके पर  पहुंचे । 

            उक्त घटना क्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में तत्काल घुमका पुलिस के द्वारा कार्यवाही प्रारंभ की गई ।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 296,115(2),118(2),351(2),109(1),3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , पुछताछ में प्रार्थीया अपने मुर्तजरर पति किशनलाल साहू के साथ खेत से वापस  अपने घर आये अपने घर के जालीदार घेरा में सेमी का पेड लगाये हुये है जिसे आरोपी अनुजराम साहू व लोमन साहू सेमी फल को तोड रहा था जिसे तोडने से मना किये तो किसन लाल साहू को अश्लील अश्लील गालिया देकर  वाद विवाद करने लगा और बंदर भगाने वाले बंदुक को लहराते हुये आज तुझे आज जान से खतम कर दुंगा कहकर हत्या करने कि नियत से बंदुक में लगे लकडी के बट से किशन लाल साहू के सिर में वार कई बार मार दिया  तथा लोमन ने अपने हाथ मे रखे डंडा से किसन लाल साहू के जांघ में मारा , सिर फुटने से खून निकलने लगा जिससे किशनलाल साहू वही पर गिर गया आरोपियों के द्वारा मरा समझकर  दोनों भाग गये ।

         आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना प्रयुक्त बंदर भगाने वाले बंदूक व लाठी को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने पर आरोपी अनुज राम साहू व लोमन साहू को दिनांक 11-03-2026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि कोदूराम नागवंशी, प्र0आर0 संजीव चौरसिया, आरक्षक हिरेन्द्र देशमुख, C.P. साहू, केयूरभूषण यादव, आनंद कुमार, तारकेश्वर साय की भूमिका सराहनीय रही ।

Post a Comment

0 Comments