Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।

 थाना - लालबाग  जिला - राजनांदगांव

थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही । 

एम्बुलेंस चालक के साथ उसके ही परिवार के सदस्य द्वारा शराब पीने के लिए पैसा की मांगने पर पैसा नही देने पर हाथ मुक्का, लात घुसा एवं डण्डा से मारपीट करने वाले आरोपीगण के विरूद्ध थाना लालबाग में दर्ज किया गया अपराध।

दोनों आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

नाम अनावेदकगण - 01 तरूण साहू पिता स्व.शिव कुमार साहू उम्र 19 साल निवासी राहुल नगर लखोली वार्ड नं. 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।

2. गजेन्द्र साहू पिता स्व.शिव कुमार साहू उम्र 26 साल निवासी राहुल नगर लखोली वार्ड नं. 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव। 


घटना दिनांक 11.12.2025 को मुर्तजरर मेडिकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव को अपने एम्बूलेंस चालक में कार्यरत था। उसी दौरान दोपहर 12ः00 बजे आरोपीगण मेडिकल अस्पताल आकर मुर्तजरर से शराब पीने के लिए पैसा मांग की पैसा नही देने पर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया एवं आरोपी तरूण साहू एवं उसके अन्य साथीगण के द्वारा अपने स्कुटी में बैठाकर मोहारा नदी के पास लेकर गये, और गजेन्द्र साहू भी मौके पर आ गया और चारो मिलकर मुर्तजरर रोशन साहू को जबरदस्ती शराब पिलाकर और मोबाईल को नदी में फेक कर और जबरदस्ती हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट कर उसे उसके नानी के घर छोड दिये कि रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296,115(2),351(2),119(1),3(5) बीएनएस अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देषन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  राजनांदगांव आईपीएस आदित्य कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक सुरेश कुमार जांगडे के नेतृत्व आरोपीगण 01. तरूण साहू पिता स्व.शिव कुमार साहू 02. गजेन्द्र साहू पिता स्व.शिव कुमार साहू के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल निरूद्ध किया गया। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सुरेश कुमार जांगडे, प्रशिक्षु. उप निरी. कन्हैया लाल साहू, सउनि शोभाराम बेरवंशी,  आर.भवानी प्रसाद विश्वकर्मा, आर. कमलेश साहू की भुमिका सराहनीय रहा है।

Post a Comment

0 Comments