Ticker

6/recent/ticker-posts

धान खरीदी वर्ष 2026-27 का उत्साह के साथ हुआ आगाज, बेलगहना सहित चार केंद्रों में मनाया गया धान खरीदी उत्सव

 


बेलगहना। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी के प्रथम दिवस को क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों में उत्साह और उल्लास के साथ धान खरीदी उत्सव के रूप में मनाया गया। बेलगहना, दारसागर,उप समिति सेमरिया, मिट्ठू नवागांव एवं आमागोहन धान उपार्जन केंद्रों में विधिवत धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों की उपस्थिति रही।


बेलगहना केंद्र में जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की रही सहभागिता



धान उपार्जन केंद्र बेलगहना में आयोजित धान खरीदी उत्सव में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण एवं केंद्र के अध्यक्ष राजेश कश्यप, प्रबंधक लतीफ खान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन साहू, सरपंच तुलसीराम खुसरो, मनोज गुप्ता, रुद्र अग्रवाल, निशांत सोनी, गुरुबचन सिंह, राकेश पाण्डेय, भानु प्रताप कश्यप, रामकिशुन यादव, सूर्यप्रताप सिंह, विजय कोल, कृष्णकुमार तिवारी, योगेश दुबे, राजीव माहेश्वरी, रोहित सहित बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।



सेमरिया उप समिति में भी धूमधाम से शुभारंभ


उप समिति सेमरिया में भी धान खरीदी के प्रथम दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीमा पत्र, खाद्य निरीक्षक, मंडी प्रभारी, संबंधित कर्मचारी, भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।



मिट्ठू नवागांव धान उपार्जन केंद्र में बोहनी कार्यक्रम आयोजित



धान उपार्जन केंद्र मिट्ठू नवागांव में प्रथम दिवस बोहनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निरंजन पैकरा, प्रबंधक मनीष अग्रवाल, प्रभारी शत्रुघ्न पाण्डेय, जनपद सदस्य कोनचरा रोहिणी नेटू यादव, जनपद सदस्य टेंगनमाड़ा, अशोक मरकाम, नियोजन कैवर्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषक एवं हमाल साथी उपस्थित रहे।



आमागोहन धान उपार्जन केंद्र में 40 क्विंटल धान की पहली खरीदी



धान उपार्जन केंद्र आमागोहन में समिति अध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपूत, प्रभारी प्रबंधक महेंद्र प्रसाद मिश्रा, सरपंच प्रतिनिधि शिवमान सिंह खुसरो, जनपद सदस्य श्रीमती कांति बलराम मरावी, सरपंच एवं उपसरपंच आमागोहन, सरपंच प्रतिनिधि तुलूप, राजेश पांडेय, विधि राम सिदार सहित समिति के कर्मचारी, हमाल एवं किसान उपस्थित रहे। यहां ग्राम तुलुफ के किसान त्रिलोक नाथ ने 100 बोरी यानी 40 क्विंटल धान बेचकर खरीदी की शुरुआत की।


धान खरीदी के पहले ही दिन चारों उपार्जन केंद्रों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। किसानों में अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने को लेकर उत्साह रहा। जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने पर जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments