पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर
जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही
महिला एवं नाबालिग बालिकाओं के साथ मारपीट/प्रताड़ना के मामले में 06 आरोपी गिरफ्तार
जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एक महत्वपूर्ण प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है। प्रकरण में संलिप्त 06 आरोपियों (पुरुष एवं महिला) को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों द्वारा एक महिला एवं उसकी नाबालिग बालिकाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी गई तथा उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। इस गंभीर घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
इस संबंध में पुलिस चौकी सुरगी थाना बसंतपुर में धारा 296, 115(2), 351(2), 85, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा०पु०से०) के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी द्वारा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस चौकी सुरगी की कार्यवाही:
06 आरोपियों (महिला व पुरुष) की गिरफ्तारी
घटना में प्रयुक्त सामग्री की जप्ती
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य संकलन
विशेष बिंदु:
पीड़िता एवं नाबालिग बालिकाओं की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी गई है
प्रकरण संवेदनशील होने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है
मामले की सूचना माननीय किशोर न्याय बोर्ड को प्रेषित की गई है
राजनांदगांव पुलिस की अपील:
महिला एवं बाल उत्पीड़न से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साथ ही, किसी भी पीड़ित की पहचान सोशल मीडिया पर साझा न करें।
राजनांदगांव पुलिस


0 Comments