कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले की पुलिस चौकी सुकुलदैहान द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा IPS के निर्देशन में की गई।
मामले का विवरण:
प्रार्थी रविचंद्र मंडले, निवासी ग्राम लिटिया, पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने 02.04.2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रकाश गजभिये पिता शंकर गजभिये, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12, स्टेशनपारा, चिखली ने प्रार्थी को नौकरी लगवाने का लालच देकर उससे कुल 2,60,000/- रुपये की ठगी की है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट आरोपी के विरुद्ध चौकी सुकुलदेहन थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 197/26 धारा 318(4) bns कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले में जांच में पाया गया कि आरोपी ने प्रार्थी से UPI तथा नगदी के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में कुल 2,60,000/- रुपये लिया है, विवेचना के दौरान आरोपी के द्वारा प्रार्थी के साथ बातचीत का ऑडियो को भी पुलिस के द्वारा पेन ड्राइव में जब्त किया गया है, साथ ही बैंक स्टेटमेंट से भी लेन-देन की पुष्टि हुई है।
पुलिस कार्रवाई:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27.05.2026 को चौकी सुकुलदेहन पुलिस के द्वारा आरोपी प्रकाश गजभिये को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला की उसके विरुद्ध थाना कोतवाली राजनंदगांव में अपराध क्र. 913/23 धारा 507 भादवि का मामला भी दर्ज होना पाया गया है ,
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण चंद्राकर, स उ नि चंपेश ठाकुर, आरक्षक महेंद्र साहू, राजेश साहू सुकुलदेहन स्टाफ का योगदान रहा है
एसपी अंकिता शर्मा IPS का बयान:
"नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि किसी भी लालच में आकर अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।"

0 Comments