Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं कार्यवाही।

 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं कार्यवाही।

भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त।

दो आरोपियों से कुल 37 अदधा एवं 85 पौवा जुमला मात्रा 29.175 बल्क लीटर शराब जप्त ।

आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थाना लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने व रखने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

दो अलग अलग मामले के आरोपियों से कुल 37 अदधा एवं 85 पौवा  मात्रा 29.175 बल्क लीटर, बिक्री रकम 500/- रुपये एवं 01 नग तीन पहिया एक्टिवा वाहन जुमला कीमती 43,220 रूपये की संपत्ति जप्त।

 आरोपीगण  

1. हिना साहू पति स्व. वीरेन्द्र साहू  उम्र 46 निवासी अटल आवास थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 

2. *आशीष गुप्ता पिता प्रीत राम गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़

को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 आरोपीयों के विरुद्ध थाना लालबाग में पूर्व में भी प्रतिबन्धक धाराओं के प्रकरण दर्ज हैं।

अवैध शराब परिवहन एवं  बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्यवाही का विवरण



पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में दिनांक आज 27 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपीगण 

01 - हिना साहू के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे  37 अदधा शोले  देशी प्लेन शराब, मात्रा 13.875  बल्क लीटर, बिक्री रकम 500/- रुपये एवं एक तीनपहिया एक्टिवा वाहन जुमला अनुमानित कीमती 36,420/- रुपये को घटना स्थल न्यायालयिक कर्मचारी परिसर पेंड्री के पास से जप्त किया गया एवं

 02. आशीष गुप्ता को अवैध रूप से शराब बिक्री करते व कब्जे में रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से  कुल 85 पौवा देशी प्लेन शराब, मात्रा  6.300 बल्क लीटर, बिक्री रकम 300/- रुपये जुमला  कीमती 3,100/- रुपये को घटना स्थल अटल आवास बाजार चौक पेंड्री के पास से जप्त किया गया।

आरोपीयों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों हिना साहू एवं आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक ए पी शीला, शोभाराम बेरवंशी, म.आर. कुसुम कंवर, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव, तामेश्वर वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments