Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: मोहारा सहकारी समिति का धान अनाधिकृत रूप से खरीदने वाला खरीददार यशवंत वर्मा उर्फ राजू वर्मा को मोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मोहारा सहकारी समिति  का धान अनाधिकृत रूप से खरीदने वाला खरीददार यशवंत वर्मा उर्फ राजू वर्मा को मोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 आरोपी के मकान ग्राम खैरी से आरोपी के पेश करने पर अवैध रूप से खरीदी गई 160 कट्टा धान को किया गया जप्त  नाम आरोपी- यशवंत उर्फ राजू वर्मा पिता देवलाल वर्मा उम्र 38 साल पता ग्राम खैरी चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 



विवरण :- मामलें का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी  सहायक खाद्य अधिकारी डोंगरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वित्तीय वर्ष 2025 2026 के दिनांक 15.11.2025 से 13. 05.2026 तक हुये सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी एवं परिदान जिसमें सेवा सहकारी समिति मोहारा के समिति प्रबंधक प्रभारी  संतोष वर्मा एवं कम्प्युटर आपरेटर वेदप्रकाश साहू तथा अनाधिकृत रूप से धान कय करने वाले राजू वर्मा ग्राम खैरी तुमडीबोड तहसील डोगरगांव जिला राजनांदगाव के द्वारा कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उलंघन कर धान को फर्जी सुखत दर्शित करते हुये 995.68 क्विंटल धान कुल कीमत 30,86,608 रूपये का शासकीय संपत्ति का गबन कर शासन के साथ धोखाधड़ी कर अफरा तफरी की हैं। अवैध लाभ अर्जित करने के आशय से 995.68 क्विंटल धान की कुल कीमत 30,86,608 रूपये का शासन को आर्थिक क्षति पहुंचा कर राशि का गबन किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केन्द्र मोहारा में विभागीय वेबसाईट की आनलाईन रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 13.05.2026 की स्थिति में समर्थन मूल्य अंतर्गत क्रय किये गये एवं राईस मिलर तथा संग्रहण केन्द्रों को प्रदाय किये गये धान तथा उपार्जन केन्द्र में शेष धान की स्थिति है उपार्जन केन्द्र मोहारा में समर्थन मूल्य अंतर्गत कुल 282079 नग बारदानों में प्रति बारदाना 40 किलोग्राम की भरती के मान से कुल 112831.60 क्विंटल धान आनलाईन खरीदी दर्ज किया गया। राईस मिलर्स को कुल 282079 नग बारदानों में एवं 1148 सीपेज सहित कुल 283227 नग बारदानों में 112831.60 क्विंटल धान का परिदान किया जाना था किंतु उनके द्वारा मात्र 111835.92 क्विंटल धान का ही परिदान किया गया। इस प्रकार समिति द्वारा कुल क्रय किये गये धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान करते हुये सूखत बताया गया है। समिति द्वारा 995.68 क्विंटल मात्रा धान की सूखत बताये जाने के उपरांत भी जांच दिनांक 13.05.2026 को समिति से बिना वैद्य दस्तावेज के अनाधिकृत व्यक्ति को अवैध रूप से धान विक्रय किया जा रहा था रिपोर्ट पर अपराध  धारा 318(4),316(5),3(5)  भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़  केसरी नंदन नायक के दिशा निर्देश  मिलने पर दौरान विवेचना पता तलाश के आरोपी यशवंत वर्मा उर्फ राजू वर्मा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर मोहारा समिति प्रबंधक से अवैध धान खरीदना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है 

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मोहारा उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे साइबर सेल उप निरीक्षक नरेश बंजारे पुलिस चौकी मोहारा स्टॉफ और सायबर सेल स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments