Ticker

6/recent/ticker-posts

KABIRDHAM: नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना को चरितार्थ करते हुए

 नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना को चरितार्थ करते हुए           

 निर्जला एकादशी पर शर्मा परिवार ने किया शरबत वितरण, राहगीरों ने जताया आभार                 -

पंडरिया - ज्येष्ठ मास की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर गांधी चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने शर्मा परिवार द्वारा श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण की भावना से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को ठंडा शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया शर्मा परिवार के सदस्य





जितेंद्र शर्मा, धर्मपत्नी शकुंतला शर्मा, अनुज गुरु दत्त शर्मा एवं बिट्टू शर्मा के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया हजारों राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई तथा शर्मा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया

धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित वर्ष की सबसे पुण्यदायी एकादशियों में से एक मानी जाती है।मान्यता है कि इस दिन व्रत, दान एवं सेवा कार्य करने से वर्षभर में जाने-अनजाने में हुए पापों का क्षय होता है तथा भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, सद्भाव और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने शर्मा परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता, परोपकार और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं।     -

शर्बत वितरण कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Post a Comment

0 Comments