Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर चिचोला पुलिस की कार्यवाही

 थाना- पुलिस चौकी चिचोला                                       

अवैध मादक पदार्थ गांजा  तस्करों पर चिचोला पुलिस की कार्यवाही 

अन्तर्राजयीय 02 गांजा  तस्कर गिरफतार 

चिचोला बस स्टैंड के पास बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा  रखकर बिक्री कर रहा था। 

आरोपीगण से कुल 23.270 कि. ग्राम मादक पदार्थ गांजा  किमती 10,10000 रू, बिक्री रकम 300 व 01 नग मोबाईल जप्त 

आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाड पर भेजा गया जेल  



पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ रोकथाम उन्मुलन अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन पर पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक योगेश पटेल पटेल हमराह स्टाप के द्वारा दिनांक 26-06-2026 को  रात्रि के समय मुखबीर के सूचना मिली कि चिचोला बस स्टैण्ड के पास 02 व्यक्ति बैंग में मादक पदार्थ गांजा  बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उक्त संदेहियों को तत्काल घेराबंदी  कर पकडा नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद रफीक उम्र 28 साल निवासी फिरदौस कालोनी थाना रामदास पेठ मुजफ्फरनगर अल्लाह मस्जिद जवल अकोला जिला अकोला महाराष्ट्र दूसरा व्यक्ति आयाज खान पिता दाऊद खान उम्र 39 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर नया वैधपुरा अरबी मदरसा के सामने अल्लाह मस्जिद जवल फिरदौस कालोनी थाना रामदास पेठ अकोला जिला महाराष्ट्र जिसके कब्जे से दो अलग- अलग बैंग में  10- 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा  टेप लगा हुआ कुल वजन  23-270 कि0 ग्राम  किमती 10,10000 रू बरामद हुआ। जिसको गवाहो के समक्ष जप्ती कार्यवाही किया गया  आरोपीगण  का कृत्य धारा- 20 बी एनडीपीएस का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया या सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी योगेश पटेल, सउनि- बिरेन्द्र नाविक, सउनि मो.शरीफुददीन शेख, प्र-आर- 414 बलराम सिंह ,मप्रआर 846चंद्रकली कंवर, आरक्षक 1426कमलेश बंजारे , 91 रमेश कतलम,  1800 कार्तिक यादव, 1840सुनील कुमार  का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments