Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: थाना बागनदी एवं साइबर सेल के द्वारा अवैध शराब परिवहन पर कड़ा प्रहार। अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव की त्वरित कार्यवाही।

 थाना बागनदी एवं साइबर सेल के द्वारा अवैध शराब परिवहन पर कड़ा प्रहार।

 अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव की त्वरित कार्यवाही।

 स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG-08 BH-5935 में मध्यप्रदेश निर्मित 18 पेटी देशी मदिरा मसाला, कुल 162 बल्क लीटर शराब जप्त।

 वाहन सहित जप्त शराब की कीमत 9,98,100 रुपये।

आरोपी स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG-08 BH-5935 के चालक प्रहलाद एवं एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया गया अपराध पंजीबद्ध।

फरार आरोपी प्रहलाद के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी एक्ट के मामले थाना डोंगरगढ़ में पंजीबद्ध है।

 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सत्य प्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार द्वारा संयुक्त रूप से टीम गठित कर दिनांक 09.09.2026 को प्राप्त मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही करने अलग-अलग 04 जगह बैरिकेट लगाकर नाकाबंदी किया गया।


इस दौरान मुखबीर सूचना अनुसार देर रात स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG-08 BH-5935 के चालक द्वारा अत्यधिक गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए देवरी की ओर से आ रहे उक्त वाहन को प्रथम नाके पर रोकने का इशारा करने पर अपनी वाहन नहीं रोका और दूसरे नाके में लगे बैरिकेट को तोड़कर भागने लगा, जिसे तीसरे नाके के पास रोके जाने पर खतरनाक तरीके से यू टर्न लेकर उल्टी दिशा में वापस भागने लगा, जिसे तीसरे बैरिकेट में लगी पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बागेरक्सा की ओर भागने लगा, जहां चौथा नाकाबंदी लगी थी।


पुलिस टीम को देखकर आरोपी द्वारा अपने वाहन बंद रास्ते में चारभाठा-मोहनपुर जंगल की ओर ढकेल दिया और कार को छोड़कर भाग गये। कार को अंधेरा वाले स्थान से ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाल कर प्रकाश वाले स्थान न्यू राजस्थानी ढाबा बागनदी के पास लाकर तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में एवं सीट पर कुल 18 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित देशी मदिरा मसाला, कुल 900 पाव (162 बल्क लीटर) कीमत 98,100 रुपये एवं स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG-08 BH-5935 कीमत 9,00,000 रुपये, कुल 9,98,100 रुपये मिला, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।


प्रकरण के आरोपीगण के विरुद्ध धारा 281, 324, 3(5) बीएनएस, धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट, धारा 192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी किया जा रहा है, जो अपने सकूनत से फरार है।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, निरीक्षक विनय पम्मार, उप निरीक्षक देवदास भारती, आरक्षक मुकेश यादव, संतोष महीपाल, दुर्जय राणा, दिलीप बांधे, दीपक साहू, राजपाल टण्डन, अमित सोनी एवं परिवेश वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments