मंत्री के निर्देश शिक्षण संचालनालय के आदेश और विपक्ष के चेतावनी के बाद शिक्षा विभाग के 17 कर्मचारियों की मूल स्थान पर वापसी
*डीईओ के जारी किये आदेश तत्काल प्रभावशील होगा नहीं माना तो होगी कार्यवाही
देवभोग/गरियाबंद --समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री के निर्देश और लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग ने जिन संलग्न कर्मचारीयों को मूल पदस्थ जगह पर नहीं भेज सकती थी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के सड़क आंदोलन की चेतावनी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने हटाने का आदेश जारी कर दिया है इस आदेश में जिला के गरियाबंद ,फिगेश्वर छुरा, मैनपुर,देवभोग सहित सभी ब्लाक के कुल 17 शिक्षक व कर्मचारियों को संलग्न किया गया था।जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को तत्काल अपनी मूल पदस्थापना वाले जगह पर पदभार ग्रहण करना होगा यदि आदेश की अवहेलना की गयी या किसी भी प्रकार की कोताही बरती गयी तो कारवाई होगी वापस भेजे गये कर्मचारियों अपने मूल संस्था में पदभार ग्रहण करेंगे तभी आने वाले महिनें का वेतन प्राप्त कर सकेंगे।
05 बीआरसी की मूल शाला में हुयी वापसी एबीईओ पैकरा लौटे देवभोग
गरियाबंद,देवभोग,मैनपुर फिंगेश्वर के विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयकों को उनके मूल शाला वापस भेजा गया है वहीं देवभोग सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा की जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विखं शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवभोग वापसी हो गयी है वहीं 03 समग्र शिक्षा के शिक्षक और 08 लिपीकों को भी मूल पदस्थ स्थान पर वापस कर दिया गया है।

0 Comments