Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: अंतरजिला ट्रैक्टर बैटरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 07 आरोपी गिरफ्तार

 जिला राजनांदगांव

अंतरजिला ट्रैक्टर बैटरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 07 आरोपी गिरफ्तार

विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 12 ट्रैक्टरों की बैटरियां, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं नगद राशि बरामद।

चोरी, खरीद-बिक्री एवं खपाने की पूरी श्रृंखला का खुलासा करते हुए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ट्रैक्टर बैटरी चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से भी संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज हैं।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा जेल

विवरणः- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ एवं साइबर सेल को ट्रैक्टर बैटरी चोरी करने वाले एक अंतरजिला संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


प्रार्थी परमेन्द्र कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम सांगिनकछार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21/22 जुलाई 2026 की रात्रि अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़े उनके महिन्द्रा ट्रैक्टर एवं समीप खड़े अन्य ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी कर ली थीं। चोरी गई दोनों बैटरियों की अनुमानित कीमत लगभग 16,000 रुपये थी। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में अपराध क्रमांक 314/26, धारा 303(2), 317(2), (3,5) बीएनएस पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं गवाहों के कथनों के आधार पर चोरी की बैटरियों की खरीद-बिक्री की पूरी श्रृंखला का खुलासा किया। विवेचना में पता चला कि चोरी की गई बैटरियां चिचोला निवासी अजहर खान द्वारा खरीदी गई थीं। पूछताछ में उसने बैटरियां सुजीत देवार एवं सुकत देवार से खरीदना स्वीकार किया। दोनों से पूछताछ करने पर बैटरियां भीखम राम यादव एवं गणेश राम साहू द्वारा बेचना स्वीकार किया गया।

गहन पूछताछ करने पर बताया की उन्होंने अलग-अलग तिथियों में तिलईरवार, विचारपुर नवागांव, सांगिनकछार, भंडारपुर (डोंगरगढ़), मेढ़ा, पटपर (चिचोला) एवं धौराभाठा सहित विभिन्न ग्रामों में सड़क किनारे एवं कोठारों में खड़े ट्रैक्टरों से कुल 12 ट्रैक्टर बैटरियां कीमती 96000/-रूपये चोरी की थीं।

आरोपियों ने चोरी की गई 10 बैटरियां करण मरकाम के माध्यम से नईम खान को तथा 02 बैटरियां सुजीत देवार एवं सुकत देवार को बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न आरोपियों के कब्जे से 12 ट्रैक्टर बैटरियां, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं बिक्री से प्राप्त नगद 8000/- रूपये जुमला कीमती 1,35,000/-रूपये बरामद कर विधिवत जप्त की।

विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं तथा उनके विरुद्ध पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़, थाना डोंगरगढ़ एवं अन्य थाना क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी अपराध पूर्व से दर्ज हैं। आज दिनांक 28.07.2026 को सभी 07 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर भेजा जायेगा जेल।

बैटरी चोरी के मामले में आरोपियों के विरूद्ध पुलिस चौकी तुमडीबोड़ में अप0क्रं. 314/26, 315/26, 316/26, 317/26 एवं थाना डोंगरगढ़ में अप0क्रं. 418/26 अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्र.आर. 1206 लोकनाथ वर्मा, 1599 जगत राम ठाकुर आरक्षक चंद्रशेखर यादव, विकास राजेत्री, थलेश देशमुख, सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपीः- 

  01. भीखम राम यादव पिता मदन यादव उम्र 26 वर्ष साकिन दिवानभेड़ी वार्ड नं. 14 पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ जिला राजनादंगांव (छ.ग.)

  02. गणेश राम साहू पिता स्व. कार्तिक साहू उम्र 40 वर्ष साकिन जरवाही वार्ड नं. 14 पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ जिला राजनादंगांव (छ.ग.)

  03. करण मरकाम पिता बेरसिंह मरकाम उम्र 26 वर्ष साकिन बिजेभाठा वार्ड नं. 13 पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ जिला राजनादंगांव (छ.ग.)

  04. नईम खान पिता ईलियास खान उम्र 39 वर्ष साकिन मुल पता बहरामपुर मोरना हकीम के बैठक के पास थाना जानी जिला मेरठ (उ.प्र.) 

      वर्तमान पता हमाल पारा राजनांदगावं थाना कोतवाली

  05. सुजीत देवार पिता अशोक देवार उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम बाबुटोला वार्ड नं. 12 पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव

  06. सुकत देवार पिता निर्मल देवार उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम बाबुटोला वार्ड नं. 12 पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव

  07. अजहर खान पिता अब्दुलरब खान उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम चिचोला वार्ड नं. 16 पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव

Post a Comment

0 Comments