Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: व्हाट्सअप एवं इस्टाग्राम के माध्यम से न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले के उपर चिचोला पु़लिस की कार्यवाही

थाना- पुलिस चौकी चिचोला                      दिनांक- 29.07.2026

अपराध क्रमांक- 136/2026                   धारा- धारा- 351(4), 296, 3(5) बी.एन.एस.                                     67 आई.टी. एक्ट 

व्हाट्सअप एवं इस्टाग्राम के माध्यम से न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी  देने वाले के उपर चिचोला पु़लिस की कार्यवाही आरोपीगण द्वारा पीडिता को फोटो वायरल नही करने के एवज में 2000रू की मांग एवं गाली गलौज किया गया था

03 आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल   


                                  प्रार्थिया के द्वारा पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि आरोपी लोकेन्द्र् पडौती, कुनाल नेताम एवं किशोर चंद्रवंशी निवासी कोटनापानी के द्वारा अपने मोबाईल नंबर से पीडिता के मोबाईल नंबर में अश्लील फोटो विडियों व्हाट्सअप एवं इस्टग्राम इंटरनेट के माध्यम से भेजकर वायरल कर दिया मना करने पर गंदी- गंदी गाली गलौज करता है, एवं  2000 रू पैेसा भी मांग किया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध 136/2026 धारा- 351(4), 296, 3(5) बी.एन.एस. , 67 आई.टी. एक्ट कायम विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा व  अति. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  कीर्तन राठौर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  केशरी नायक के दिशा-निर्देशन व मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी चिचोला चौकी प्रभारी योगेश पटेल व हम0 स्टाप के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ आरोपीगण (1)लोकेन्द्र पडौती पिता राम्हु पडौती उम्र 19 वर्ष (2) कुनाल नेताम पिता धुवसिंग नेताम उम्र 19 वर्ष (3) किशोर चंद्रवंशी पिता शिवचरण चंद्रवंशी उम्र 19 वर्ष सभी सकिनान कोटनापानी थाना बोरतालाव  जिला राजनांदगांव (छ0ग0) का होना पाया गया जो आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया 

Post a Comment

0 Comments