Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: ₹5,000 के इनामी फरार आरोपी नंदकिशोर उर्फ नीतू उर्फ छोटे कट्टी को राजनांदगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

 जिला – राजनांदगांव 

₹5,000 के इनामी फरार आरोपी नंदकिशोर उर्फ नीतू उर्फ छोटे कट्टी को राजनांदगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार 

साइबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी मोहारा की संयुक्त कार्रवाई में 3 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार। 

आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित था तथा जिला स्तर पर इस्तेहार जारी किया गया था। 

आरोपी 9 पेटी (81 बल्क लीटर) अवैध शराब जब्ती के प्रकरण में घटना दिवस से चल रहा था फरार । 

तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की मदद से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस का अभियान लगातार जारी।


 विवरण:- राजनांदगांव पुलिस द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी मोहारा एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू उर्फ छोटे कट्टी (25 वर्ष), निवासी ग्राम मोहारा को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी मोहारा की टीम ने कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास दबिश देकर मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 9 पेटी (450 पौवा), कुल 81 बल्क लीटर, कीमत ₹60,750 एवं एक ओला ईवी स्कूटी सहित कुल ₹1,10,750 मूल्य की संपत्ति जब्त की थी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू मौके से फरार हो गया था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया तथा जिला स्तर पर उसका इस्तेहार भी जारी किया गया था।

लगातार तकनीकी निगरानी, मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल के सहयोग से पुलिस ने 08 अगस्त 2026 को आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार *(CG 04 LG 9461) को महाराष्ट्र में बेच दिए जाने की जानकारी दी। वहीं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। वाहन की बरामदगी के संबंध में आगे की विवेचना जारी है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा गया जेल 

राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments