Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: अर्जुनी ,देवरी अंडर ब्रिज बना लोगो के परेशानी का कारण , जिम्मेदार विभाग कुम्भकरणी नींद में! मोंटू चंद्राकर

 बालोद 

लोकेशन -गुण्डरदेही 

तारीख 28/09/26

अर्जुनी ,देवरी अंडर ब्रिज बना लोगो के परेशानी का कारण , जिम्मेदार विभाग कुम्भकरणी नींद में! मोंटू चंद्राकर 

बालोद/गुण्डरदेही, 28 सितंबर 2026।


जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के प्रवक्ता मोंटू चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अर्जुनी देवरी अंडर ब्रिज लोगो के परेशानी का प्रमुख कारण बन गया है बीते सात दिन से अंडर ब्रिज पानी से डूबा हुआ है । तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि आवागमन के महत्वपूर्ण मार्ग/परिसर में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे आम नागरिकों, राहगीरों और आसपास के लोगों को आवागमन में दिक्कत के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोंटू चंद्राकर  ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जाए, जलभराव वाले स्थानों की सफाई कराई जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि ये ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाने का 20 से 25 गांवों का प्रमुख रास्ता है इसी  सड़क से बच्चे स्कूल जाते है रोजी मजदूरी करने के लिय लोग गुण्डरदेही जाते है स्वास्थ के लिय लोग इसी रास्ते से जाते है और बीते 7 दिन से रास्ता बंद पड़ा हुआ है !

उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी में छोड़कर प्रशासन मूकदर्शक न बने। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अगर प्रशासन गंभीरता से नहीं लेगा तो आने वाले समय में स्थानीय लोगों के द्वारा चक्काजाम भी किया जा सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments