Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोईरडीह में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट के विरोध में हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं चिंताओं को गंभीरता से सुना।

 डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोईरडीह में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट के विरोध में  हर्षिता स्वामी बघेल  ने ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं चिंताओं को गंभीरता से सुना। 


और गांव में बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाने का विरोध करते हुए बताया कि इससे पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। वह स्थान ग्रामीणों के पास मवेशी के चारागाह के लिए एक मात्र जगह है । ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि ग्राम पंचायत बोईरडीह में बायोगैस प्लांट नहीं खुलने दिया जाएगा तथा इसके लिए अन्य उपयुक्त स्थान पर प्लांट स्थापित करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर कहा गया कि ग्रामीणों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान साथ में हरीश देशमुख मण्डल अध्यक्ष, मोहनीश धनकर जनपद सदस्य, सुभम पांडे जनपद सदस्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments