डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्हारगांव में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के क्रांति दिवस एवं शाला प्रांगण में प्रार्थना टीन शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने सदैव अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने महारानी दुर्गावती, वीर नारायण सिंह एवं बिरसा मुंडा जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पंचराम चंदेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ ग्रामीण, सुरेश कुमार सिन्हा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, अलका जैन मेश्राम सरपंच, अहिल्या कंवर जनपद सदस्य, सतानंद कंवर बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Comments