Ticker

6/recent/ticker-posts

Gandai: पुत्र की लम्बी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने हलषष्ठी व्रत रखकर किया पूजा-अर्चना

 लोकेशन :-गंडई

रिपोर्ट:-रवि रजक गंडई



पुत्र की लम्बी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने हलषष्ठी व्रत रखकर किया पूजा-अर्चना






गंडई पंडरिया:-शहर सहित पूरे अंचल में बुधवार को हलषष्ठी का व्रत रखकर माताओं व्दारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसी कड़ी में नगर में भी इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए एवं अपनी संतान की रक्षा के लिए व्रत रखतीं हैं। बतातें चलें कि हलषष्ठी का पर्व बुधवार को महिलाओं ने मनाया, जिसके पीछे यह बताया जाता है कि उक्त व्रत महिलाएं अपने बच्चों के लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इसके पीछे यह भी कहा जाता है कि यह व्रत पुत्रवती महिलाएं ही रखती हैं। दोपहर को कास, पलास के साथ बलदाऊ की पूजा हुई। दोपहर से घर-घर बलदाऊ की पूजा प्रारंभ हुई। वहीं कई महिलाओं ने एक साथ समूह में पूजा के लिए भूमि को लीपकर सबरी गढ्ढा खोद कर तालाबनुमा आकार दिया। कास, पलाश की शाखा बांधकर  पूजा-अर्चना किया गया। पूजन उपरांत महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद दिया। और फिर सादा खाना के रूप में भोजन किये।

Post a Comment

0 Comments