Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: सीएम के जन्म दिन पर दीर्घायु की आहुती के साथ वस्त्र दान

 सीएम के जन्म दिन पर दीर्घायु की आहुती के साथ वस्त्र दान

देवभोग- सीएम के ऐसे भी शुभचिंतक है जिन्होंने ने आज जन्मदिन पर दीर्घायू ही नही सतत सरकार में बने रहने कराया महायज्ञ,पंडितों को भोजन करवा सीएम से वर्चुवल जुड़ आशीर्वाद भी दिलवाया।


         प्रदेश भर में सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।पर गरियाबन्द जिले में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बिन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस नेताओं द्वारा कराया गया विष्णु महायज्ञ सीएम को भी भा गया।कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुखचन्द बेसरा ने इस यज्ञ का आयोजन स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में करवाया।स्थानीय नागरिक संगठन के वरीष्ठ जन के अलावा सीएम हाउस के करीब माने जाने वाले महासमुंद के कांग्रेसी नेता आलोक चन्द्राकर भी यज्ञ में आहुति देने पहूचे हुए थे। पूजन सम्पन्न के बाद सीएम के 61 वे जन्मदिन में 61 ब्राम्हणों को भोजन कराने के अलावा अन्य आगन्तुको को भंडारे लगा कर भोजन दिया गया।गरीब महिलाओं को वस्त्र दान भी किये गए।आयोजन में पहूँचे सभी को केक के साथ कांग्रेस सरकार के योजनाओ की जनाकारी देने वाले किताबे पाम्पलेट का भी वितरण किया गया।

 पूर्णाहुति के बाद आलोक चन्द्राकर ने सीएम को वर्चुवली जोड़ा,जिसके जरिये सीएम ने पंडितों के आशीर्वाद के अलावा शुभचिंतको का शुभकानाएं ग्रहण कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में 

महेश्वर कोमर्रा,खिलावन पात्र,राजेश तिवारी,धनसिंह मरकाम,राजेश तिवारी,जय कुमार,कुंजल राम यादव,विकास अग्रवाल,अर्जुन अग्रवाल,धनेश्वर प्रधान, टिकेंद्र बीसी, नवीन सेन,निराकार डोंगरे,ओंकार पात्र आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments