लोकेशन:-गंडई
रिपोर्ट:-रवि रजक
नया केसीजी जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में अनिल अग्रवाल भी हो सकते है मजबूत दावेदार।
गंडई पंडरिया:- हाल में नया केसीजी जिला बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस में जिला अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट तेज हो गया है। वही नया केसीजी जिला अध्यक्ष बनाने की तैयारी में भाजपा आगे नजर आ रहा है जिसमे केसीजी जिला अध्यक्ष की दौड़ में गंडई निवासी अनिल अग्रवाल एक मजबूत दावेदार नजर आ रहे है। मीडिया को जानकारी देते हुवे जिला भाजपा मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया है कि वो अपने राजनीति कैरियर की शुरुवात सन 1987,88 में स्वयं सेवक के रूप में कार्य चालू किये उसके बाद 1995,96 में वे विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर कार्य किये वही विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष भी रहे। सन 1999,में अविभाजित छुईखदान मण्डल के युवा मोर्चा अध्यक्ष के पद पर रह कर पार्टी के लिए कार्य करते रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉक्टर रमन सिंह के सांसद प्रतिनिधि भी रहे। वही वर्तमान जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के भी संसाद प्रतिनिधि भी
साथ ही दो बार युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंडल भाजपा महामंत्री और भाजपा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके है। भाजपा गंडई मण्डल अध्यक्ष भी रहा चुके है युवाओ के बीच चर्चित नेता अनिल अग्रवाल का नाम जिला अध्यक्ष के रूप में चर्चा में आने के बाद युवाओ में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा वही आप को बता दे कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस अभी तक गंडई से किसी भी नेता को प्रदेश या जिला का बड़ा बागडोर नही मिला है अब देखना है कि केसीजी नया जिला बनने के बाद क्या गंडई से किसी नेता को बड़ी जिम्मेदारी मिलता है कि नही।
0 Comments