Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: कटघोरा : सरगुजा से पहुंचे हाथी विशेषज्ञ

 कटघोरा : सरगुजा से पहुंचे हाथी विशेषज्ञ

केंदई रेंज के हांथी प्रभावित ग्रामीणों को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से किया जा रहा जागरूक.


कोरबा पाली शशि मोहन कोशला


कटघोरा वन मंडल के वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर से केंदई वन परिक्षेत्र में दंतैल के समूह को काबू करने हाथी विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है. इस हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केंदई वनपरिक्षेत्र रेंज के परला में किया गया है. शिविर में सरगुजा से पहुंचे हाथी विशेषज्ञ प्रभात दुबे की मदद ली जा रही. बता दे कि प्रभात दुबे को हाथियों के हमले से रोकथाम और उन्हें काबू में करने के सम्बंध में तकरीबन 30 वर्षो का लंबा अनुभव है. उन्ही की अगुवाई में बुधवार को केंदई रेंज के परला में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ । इस अवसर पर प्रभात दुबे ने जंगली हाथियों का समुचित प्रबंधन, हाथियों का व्यवहार, जंगली हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय, जंगली हाथियों की अलग- अलग पहचान करने के तरीके, जन- धन की हानी को न्यूनतम स्तर पर लाने की विधियाँ आदि विषय पर ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया.

Post a Comment

0 Comments