Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: आरोपी देवेन्द्र को बचा रही रमन और भूपेश की सरकार :

आरोपी देवेन्द्र को बचा रही रमन और भूपेश की सरकार : 


भाजपा के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का कहना है


कोरबा  पाली शशि मोहन कोशला 



सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा अकलतरा में बिल्डिंग निर्माण के दौरान 1 करोड़ 35 लाख रुपए की आर्थिक अनियमितता उजागर हुई है। सीपत की शाखा में साल 2011 से 2014 के बीच बनी बिल्डिंग में एक करोड़ 80 लाख की अनियमितता सामने आई है। सहकारी संस्था के उप पंजीयक ने जांच रिपोर्ट में पाया कि यहां पदस्थ चार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिनमें राजेंद्र शर्मा, अमित शुक्ला, शशि भूषण सिंह का मूल पद शाखा प्रबंधक का था। इन्हें गलत तरीके से सीईओ बनाकर बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। जांच रिपोर्ट में इस पर विशेष टिप्पणी की गई है। इसके अलावा भी अन्य कर्मचारियों का नाम है। मामले में कुर्की की प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है, जिसे लेकर ही देवेंद्र पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों की जमीन और अन्य संपत्तियों की तलाश जारी है।


जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में आठ साल पहले 40 करोड़ के घोटाले के मामले में कोरबा निवासी पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय सहित 10 पदाधिकारियों के खिलाफ रिकवरी का निर्णय लिया गया है। रमन और भूपेश की सरकार उसे बचाने में लगी है। उक्त बातें पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने आज पत्रवार्ता में कही।

भाजपा सरकार में रहे पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि रमन और भूपेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा देवेन्द्र पांडे को बचाया जा रहा है। पूर्व में भी भाजपा के 15 साल भाजपा की सरकार ने उसे बचाया है। अब कांग्रेस की सरकार भी वही कर रही है। श्री पांडेय पर गंभीर आरोप लगे हैं, उसे तो जेल जाना चाहिए। सरकार बचाने में क्यों तुली है। यह भी एक भ्रष्टाचार का जरिया तो नहीं है। 

 लेकिन जांच और ऑडिट रिपोर्ट में जिस तरह की बातें लिखी हैं, उससे यह साफ है कि तब गबन करने की नीयत से सारा खेल रचा गया। 

Post a Comment

0 Comments