Ticker

6/recent/ticker-posts

Mainpur: बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में मिश्रा l

 बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में मिश्रा l


संवाददाता _ ईश्वर सिंह यादव



गोहरापदर भारतीय जनता पार्टी विन्द्रानवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक गोहरापदर शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई,जिसमें भाजपा मंडल गोहरापदर,मैनपुर,देवभोग,झाखरपारा,

छुरा एवं गरियाबंद मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए भारतीय जनता पार्टी विन्द्रानवागढ़ विधानसभा में निवासरत प्रदेश,जिला,मंडल पदाधिकारी एवं सदस्य,मोर्चा अध्यक्षगण,शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक/सहसंयोजक,बूथ अध्यक्ष/ पालक /BLO-2 एवं भाजपाजनों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित ने पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी, कार्यसमिति सदस्य हलमन ध्रुवा,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,जिला महामंत्री पुनितराम सिन्हा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ योगीराज माखन कश्यप,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,सीताराम यदु,लुद्रास साहू के विशेष उपस्थिति में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा के साथ बैठक संपन्न हुई। विधानसभा प्रभारी महेन्द्र पंडित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता को आज से विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बूथ स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दे,सभी बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी अपने अपने बूथ को जीत हासिल करने रणनीति बनाकर कार्य करने कमर कस ले,केंद्र में मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाये।


सेवानिवृत्त दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने किया भाजपा प्रवेश



भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित एवं पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने दुर्गा प्रसाद मिश्रा को भाजपा का गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सदस्यता दिलाई,भाजपा सदस्यता ग्रहण करते हुये दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं जन कल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा संगठन के कार्य से बहुत प्रभावित हुआ होकर मै सदस्यता ग्रहण किया हूं, मै भाजपा जैसे देशभक्त दल मे सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।



बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा,जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल,नुरमती मांझी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पाण्डेय,मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी,मोहित यादव,गणेश यादव,महेन्द्र निधि,निलमणी यादव,रोशनलाल अवस्थी, निर्भय सिंह ठाकुर,खगेश्वर नायक,जयराम साहू,प्रमोद यादव,अनिल बेहरा,चंद्रप्रकाश साहू,शंकर नागेश, चवनलाल बघेल,जितेंद्र मांझी,पेकूराम नायक,जगमोहन पटेल,दिनेश वैष्णव,लिलेश डोंगरे,नोकेचंद दास,गणेश नागेश,दीपक सागर,मनोहर ताम्रकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments