Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: *भाजपा मंडल कोमाखान की महत्वपूर्ण बैठक संगठनात्मक चर्चा के साथ हुई संपन्न*

 *भाजपा मंडल कोमाखान की महत्वपूर्ण बैठक संगठनात्मक चर्चा के साथ हुई संपन्न*

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

महासमुंद से आशीष गुप्ता






भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल कोमाखान के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 8 फरवरी को संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं निर्देशों को लेकर महत्वपूर्ण मंडल बैठक संपन्न हुई।

बूथ के सशक्तिकरण,मन की बात कार्यक्रम,शक्ति केंद्र प्रवास एवं संगठनात्मक चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करते हुए यह बैठक संपन्न हुई। नर्रा क्षेत्र के युवा ऊर्जावान नेता आशीष गुप्ता की भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति की गई,नर्रा निवासी युवा समाजसेवी उत्तम पटेल ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी प्रवेश किया जिनका विधानसभा प्रभारी संतोष उपाध्याय ने गमछा पहनाकर स्वागत किया,लामीसरार के रिक्त बूथअध्यक्ष पद पर पूरन निषाद की नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संतोष उपाध्याय जी,मंडल प्रभारी येतराम साहू जी,मंडल अध्यक्ष भेखलाल(सागर)चन्द्राकर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू, सोमप्रकाश साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष राजिम,मंडल महामंत्रीद्वय भुनेश्वर साहू,मनोहर चौधरी,मंडल उपाध्यक्षद्वय पुरूषोत्तम पटेल,देवनारायण साहू,मंडल मंत्री ईश्वर चन्द्राकर,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन साहू,पिछडा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनऊराम पटेल,अजजा मोर्चा अध्यक्ष केवल नेताम,अजा मोर्चा अध्यक्ष डी कुमार चौरे, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति लेखमनी पटेल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  उमा सोनी,महामंत्री संगीता चन्द्राकर, रामप्रसाद ठाकुर,माधव माझी, अर्जुन धुर्वा,गिरीश चक्रधारी,देवसिंह साहू,दुलार सिंह ठाकुर,सबेलाल मरकाम,रायसिंह ठाकुर,दिपेन्द्र यादव,कंवल सिन्हा, बलराम सिन्हा,रमेश ठाकुर,आशीष गुप्ता,पुरन निषाद,उत्तम पटेल,हेमन्त साहू,भीमा साहू,गुलशन सुरमणी,टीकम पटेल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments