Ticker

6/recent/ticker-posts

Kanker: पद्मश्री अजय मण्डावी का चारामा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

 पद्मश्री अजय मण्डावी का चारामा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


संवाददाता -धर्मेंद्र निर्मलकर




कांकेर . कांकेर जिले एवं बस्तर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले कांकेर निवासी पद्मश्री अजय मण्डावी का बस्तर के प्रवेश व्दारा चारामा नगर आगमन पर शनिवार शाम को कोरर चैक में आतिशबाजी करते हुए पूरे सम्मान के साथ फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पद्मश्री अजय मण्डावी व्दारा कोरर चौक पर स्थापित रामप्रसाद पोटाई के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  बतातें चलें कि 5 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए अजय मण्डावी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। अजय मण्डावी ने जेल में बंद 400 से ज्यादा नक्सली और कैदियों को काष्ठ शिल्प कला से जोड़ा है, जिसके कारण इन लोगों के जीवन में बदलाव आया। उनके इसी काम के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व्दारा सम्मानित किया गया है। शनिवार को पद्श्री अजय मण्डावी राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर वापस कांकेर लौटे। इस दौरान उनका चारामा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सतीश लाटिया, ब्रम्हानंद नेताम, प्रकाश जोतवानी, नंदकुमार ओझा, प्यारेलाल देवांगन, गोपाल दुर्गासी, उमा शर्मा, रुख्मणी उइके, अंजू पांडे, तरुण देवदास,  ओमप्रकाश साहू, सुशील निषाद, देव कोसरिया, जय साहू, रवि सिन्हा, उत्तम साहू, दीपक सोनकर, कुबेर गजेन्द्र आदि विभिन्न संगठन के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता  व अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments