Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों की क्षतिपूर्ति दे भुपेश सरकार--दुबेलाल साहू**

 **बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों की क्षतिपूर्ति दे भुपेश सरकार--दुबेलाल साहू**


महासमुन्द ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता



 भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानो की रबी फसल को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की राशि की मांग को लेकर महासमुन्द जिला कलेक्टर को,मुख्यमंत्री और कृषिमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है | भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के नाम जिला कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के रबी फसल को पिछले कुछ दिनों से अचानक हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते भारी नुकसान हुई है | और कई  गांवों में तो किट प्रकोप इतना बढ़ गया है जिससे किसानों की पूरी की पूरी फसल खराब हो चुकी है | दुबेलाल साहू ने कहा कि किसानों की रबी फसल की उपज का 80% फसल खराब और नष्ट हो चुका है | बाकी बचे हुए कुछ फसलों से कुल लागत निकलना भी असम्भव है | किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी एव कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे जी से ,जिला महासमुन्द के किसानों की रबी फसल को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि 25000 रुपये प्रति एकड़( पच्चीस हजार रुपये प्रति एकड़) के हिसाब अविलंब प्रदान करने की मांग किया है | जिससे किसान साथियों को हुई नुकसान की भरपाई की जा सके और उन्हें हुई  आर्थिक और मानसिक परेशानी से राहत मिल सके | जिले में हुई रबी फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल और कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे से मिलकर ज्ञापन और आवेदन के माध्यम से किसानों की पीड़ा से अवगत कराएंगे | जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपने के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ किसान नेता प्रेम चंद्राकर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू,भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर भाजपा पदाधिकारी राजू बाघमारे,अरुण साहू,भुवन लाल साहू,सन्तोष वर्मा,हीरा साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे |

Post a Comment

0 Comments