Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: *किसानों को स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान किये जाने हेतु राज्यपाल के नाम से सौंपा ज्ञापन*

 *किसानों को स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान किये जाने हेतु राज्यपाल के नाम से सौंपा ज्ञापन* 


महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय  अरुण साव जी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  पवन साहू जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी जी के मार्गदर्शन में एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू के नेतृत्व में महासमुंद जिला के किसानों को तीन वर्षों से विद्युत पंप कनेक्शन (डिमांड जमा होने के बाद भी) स्थाई कनेक्शन नहीं दिए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी  किसान मोर्चा महासमुंद के द्वारा किया गया. किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यह धरना प्रदर्शन ग्राम छांदनपुर (बसना) में रखा गया एवं अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.


उक्त कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण, भाजपा के सभी वरिष्ठ जन, जनप्रतिनिधि एवं जिलेभर के विद्युत पंप कनेक्शन से वंचित किसान सम्मिलित हुए.


इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबे लाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग 90% किसान निवासरत है. वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में किसानों का वोट लेने हेतु अनेक प्रकार के वादे किए थे, उनमें से एक वादा किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों में मोटर पंप संचालन हेतु स्थाई विद्युत कनेक्शन देने का था, जिसे आज साढ़े 4 साल होने के बावजूद पूरा नहीं किया गया है। उक्त परिपेक्ष्य में दिनांक 28-04 -2023 को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा महासमुन्द जिला अंतर्गत ग्राम छांदन पुर में छत्तीसगढ़ शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलालस साहु जी के नेतृत्व में लगभग 150 लोगों की संख्या में भाजपा किसान मोर्चा में किसानों की बातें स्थानीय किसानों के साथ धरने के माध्यम से रखी है।


ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल जी से निवेदन किया गया  है कि छत्तीसगढ़ की जनता/किसानों के साथ हो रहे छलावा को दूर करते हुए किसानों को सिंचाई सुविधा जल्द से जल्द मुहैया कराई जाए राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें और तत्काल स्थाई कनेक्शन वर्षा ऋतु के पूर्व आवंटित किया जाए, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी.

उक्त कार्यक्रम में विषेश रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष  रमेश अग्रवाल,  N.K. अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रमेश पटेल, जगदीश पटेल,नकुल नंद, मुरली यदुराज, सुनिल प्रधान, हेतकुमार नायक, , निकेतन पटेल,  मुकेश जोशी,निकीदाऊ, सुरेश पटेल, गुलाब सिंह , निरुपमा नंद सरपंच  सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया महासमुन्द लोकसभा संयोजक हीरालाल साहू ने दिया!!

Post a Comment

0 Comments