Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: पीएम मोदी की मन की बात बना, देश के जन-जन की आवाज - गीताघासी साहू*

 *पीएम मोदी की मन की बात बना, देश के जन-जन की आवाज - गीताघासी साहू*


*रविवार को होगा मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का प्रसारण*



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम की 100 वी कड़ी का प्रसारण रविवार 30 अप्रैल को होगा।

मन की बात कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष गीताघासी साहू ने कहा कि "मन की बात' की यात्रा 3 अक्टूबर, 2014 को पहले एपिसोड के प्रसारण के साथ शुरू हुई थी और अब हम 30 अप्रैल, 2023 को इस जन पहल की 100वीं कड़ी की ओर बढ़ रहे हैं।  "लगभग नौ वर्षों की इस यात्रा में मन की बात कार्यक्रम हमारे देश के दूरस्थ स्थानों को एक सकारात्मक और संवेदनशील स्पर्श देने में मदद की है।"

गीताघासी साहू कहा कि मन की बात ने देश को एक साथ खड़े होने और लड़ने में भी मदद की, जिसका एक उदाहरण COVID महामारी के दौरान था। "इस शो के माध्यम से, देश को एक दूसरे की मदद करके पूरी ताकत और मानवता के साथ वायरस के प्रसार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। परीक्षाओं के दौरान, यह शो हमारे देश की भावी पीढ़ी के लिए स्ट्रेस बस्टर रहा है। इस शो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति से लेकर सकारात्मक पहल का सुझाव देशवासियों को दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए दुनिया की ऐसी शख्सियतों को खोजा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान दिया, लेकिन उनकी पहचान छिपी रही, आज लोग ऐसे जानते हैं समाज में लोग और केवल उन्हें जानते हैं। इतना ही नहीं उनकी प्रेरणा से लोग आगे भी बढ़ रहे हैं।

गीता साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में जलवायु परिवर्तन, कृषि, कला, संस्कृति और स्वास्थ्य सभी विषयों को शामिल किया और अपने मन की बात कार्यक्रम में हर बार कुछ नया समाज के सामने पेश किया ताकि समाज को इसके बारे में जानकारी मिल सके। मन की बात कार्यक्रम ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है।

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से

अनिल सिन्हा रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments