*पशु क्रूरता अधिनियम के तहत ओडिशा के 3 आरोपीयों को देवभोग पुलिस ने भेजा जेल*
*19 कृषि पशुधन का कर रहे थे अवैध परिवहन,गिरोह सरगना भी पुलिस गिरफ्त में
गरियाबंद --देवभोग पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले पर एक बड़ी कार्यवाही की है गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध पशुधन परिवहन और पशु क्रूरता पर लगातार कारवाई चल रही है।देवभोग पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते 14 अक्टूबर को पशुधन अवैध परिवहन के मामलें पुलिस ने ओडिशा के नवरंगपुर जिले के चाटीगुडा के लक्ष्मण मेहरा और हरि मेहरा को 19 कृषि बैलों का अवैध परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।कीमत आंकलन के आधार पर इन बैलों की किमत 190,000 रूपये बतायी जा रही है।
*दो आरोपीयों के निशान देही पर चारपहिया वाहन सहित सरगना भी गिरफ्त में*
पशुधन के अवैध परिवहन मामले पर पकड़े गये दो आरोपीयों के निशान देही पर देवभोग पुलिस ने 27 वर्षीय चित्रसेन मेहरा पिता सुकल मेहरा को उसके चारपहिया अर्टिका वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीयों के पुलिस कथन से मिली जानकारी के अनुसार चित्रसेन पशुधन अवैध परिवहन का मुख्य सरगना है और पशुधन परिवहन के लिये मजदूर परिवहन के लिये इसी अर्टिका वाहन का उपयोग करता था।
*आरोपीयों के पास पशुधन परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं*
पकड़े गये आरोपीयों के पास पशुधन परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण देव भोग पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुये छग कृषक पशुधन परिरक्षण अधिनियम 2004 के धारा 4,6,10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत न्यायिक रिमांड में जेल में दिया है।इस पूरे कारवाई में थाना प्रभारी फैजुलहोदा शाह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की मुख्य भूमिका रही है।
*पशुधन परिवहन में उपयुक्त वाहन पर राजसात कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन भेजा*
पशुधन के अवैध परिवहन में उपयोग में लाये जाने वाले अर्टिका ओडी 24 के 5470 को राजसात की कारवाई करने देवभोग पुलिस ने प्रतिवेदन भेजा है।वहीं देवभोग थाना प्रभारी फैजुलहोदा शाह ने कहा इस प्रकार के पशुधन परिवहन पर पुलिस आगे भी कारवाई करेगी।

0 Comments