*निजात के तहत बेलगहना पुलिस की कार्यवाही*
*धार्मिक स्थल में शराब बेचने वाले भेजे गए जेल*
संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना......
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान अंतर्गत दो प्रकरणों में 28 लीटर महुआ शराब जब्ती की कार्यवाही की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर भनवारटंग मरही माता क्षेत्र में मौके पर दबिश दी गई जहां ज्योति सोनी पति धर्मेंद्र सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी टेंगनमाड़ा से 13 लीटर तथा तीजन बाई पति गोरेलाल उम्र 40 वर्ष करवा टेंगनमाड़ा से 15 लीटर हाथ भट्ठी का बना हुआ महुआ शराब विक्रय करते हुए जब्त कर आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वही एक अन्य मामले में बजरंग कश्यप पिता प्रेमनाथ कश्यप उम्र 32 वर्ष को धार्मिक स्थल मरही माता क्षेत्र में शराब पीते पाए जाने पर धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रुद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र राजपूत, ईश्वर नेताम, विजेंद्र कोल, महेंद्र पटनवार, मनोज बरेठ, हेमंत चंद्राकर, महिला आरक्षक काजोल मनहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


0 Comments