*साहू समाज के पास भवन नही, हाट बाजार परिसर में सम्पन्न किया बैठक*
डोंगरगांव। कोकपुर में आज मंडल स्तरीय बैठक हुआ लेकिन समाज के पास ना तो बैठने की व्यवस्था ना ही कोई भवन ऐसा स्थिति में बैठक गांव में बने हाट बाजार परिसर में ही बैठक सम्पन्न किया । साहू समाज ने आज आय -व्यय जानकारी एवं सामाजिक नियमावली पालन करने की जानकारी के संबंध में बैठक आयोजन किया गया था । लेकिन उचित व्यवस्था ना होने के करण हाट बाजार परिसर में ही बैठक रखना पड़ा। अध्यक्ष ने बताया कि मंडल का बैठक ऐसा ही कई वर्षों से खुले मंच या पेड़ के छांव में करना पड़ता है और बारिश, ठंड के मौसम में बैठक करने में बहुत मुश्किल होते है । विधायक महोदय जी द्वारा समाज को भवन के लिए अनुमोदन कर चुके है और बहुत जल्दी बनने की उम्मीद है। बैठक में रामकुमार साहू, प्यारे लाल साहू, शिवराम साहू, हेमंत साहू, खिलावन साहू, कृपा राम साहू, मोहनी बाई साहू, बिंदु बाई साहू, रूखमणी साहू, उर्मिला साहू, रेखा बाई साहू, कीर्तन साहू, नोहर, दौवाराम, ठाकुर राम एवं साहू समाज के सभी प्रमुख गण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ विज़न टीवी से ओमकार साहू की रिपोर्ट



0 Comments