प्रेस-विज्ञप्ति
दिनांक- 07.05.2023 थाना - कुकदूर -------- ब्यूरो चीफ कवर्धा -पी.डी.
*दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध होने के महज चंद घंटे के भीतर आरोपी को थाना कुकदुर पुलिस ने धर दबोचा।*
*आरोपी के विरुद्ध थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक- 38/23 धारा 450,376,323,506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर*
कबीरधाम जिला अंतर्गत थाना कुकदूर में पीड़िता के परिजनों के द्वारा दिनांक- 06.05.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, पीड़िता के पिता जी ने बताया की स्वयं के घर में वो और उनकी लडकी और नाती के साथ रहता है, पीड़िता के पालक ने बताया की उनकी लडकी बचपन से ही गूंगी/बहरी है, जो इशारे से बात को समझती है! पीड़िता के पालक ने बताया की दिनांक-05-05-2023 दिन शुक्रवार को वो शाम तकरीबन 06.00 बजे गांँव के कुछ लोगों के साथ नवधा रामायण सुनने गया था, तकरीबन 12:00 बजे नवधा रामायण से घर वापस आया तो उनकी लडकी और नाती दोनों रोने लगे पीड़िता उनकी लड़की इशारे से अपने शरीर में हाथ फेरकर इशारे से बताया की उनके साथ बलपूर्वक (दुष्कर्म) हुआ है, पीड़िता के पालक ने यह भी बताया की उनका नाती रोते - रोते बताया कि उनके नवधा रामायण में जाने के बाद वो और उनकी बुआ दोनों खाना खाकर अलग- अलग कमरे में दरवाजा टीका कर खाट में सो रहे थे, दोनों कमरे की (लाईट) बिजली जल रही थी, तभी रात्रि तकरीबन 11: 00 बजे उनकी बुआ के कमरे से आवाज आई तब वो जगा और देखा की सुरेन्द्र श्याम उनकी बुआ के साथ बलपूर्वक जमीन में कुकर्म कर रहा था, तब वो अपनी बुआ को उस दुराचारी से छुड़वाने के लिए पास में पड़ा लाठी से मारने के लिया उठाया तो दुराचारी सुरेन्द्र श्याम पिता इतवारी सिंह श्याम उसे हाथ से पीठ पर मारपीट किया दुराचारी सुरेन्द्र श्याम उसे धमकाते हुए बोला की अगर वो आवाज़ करेगा तो वो उसे जान से मार देगा डरकर वो मौन रह गया पीड़िता के भतीजा ने बताया की दुराचारी सुरेन्द्र श्याम उनकी बुआ के साथ कुकर्म करने के बाद वहां से भाग गया तब पीड़िता के पालक के द्वारा रात्रि में ही गांँव के कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी दुराचारी सुरेन्द्र श्याम के विरुद्ध परिजनों के द्वारा कुकदूर थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज की गई आरोपी सुरेन्द्र श्याम पिता ईतवारी सिंह श्याम साकिन छीरपानी के विरुध्द थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक- 38/23 धारा 450,376,323,506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी दी गई जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन से थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी द्वारा थाने में टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश करने रवाना किया गया आरोपी सुरेन्द्र श्याम पिता इतवारी सिंह श्याम को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर दुराचारी सुरेन्द्र श्याम अपना जुर्म स्वीकार किया जिस पर पुलिस निरीक्षक सावन सारर्थी के द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर जेल भेजा गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक सावन सारथी के कुशल नेतृत्व एवं उप. निरीक्षक सुशील वर्मा एवं थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।


0 Comments