सिटी -पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम पाढ़ी।
दिनांक -09-05-2023
रिपोर्टिंग -पी.डी. ब्यूरो चीफ कवर्धा
दिल दहला देने वाली हृदय विदारक घटना
- हृदय विदारक घटना नसेडी कपूत ने लाठी से हमला कर अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी....
-बेटे के रूप में हैवान जिन्होंने अपनी बुढ़ी मां को ही मौत के नींद सुला दिया निर्मम हत्या
-- कवर्धा- पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाढ़ी हृदय विदारक घटना सामने आई है.. कहते हैं नशा नाश का कारण है यह सत्य भी है जब इंसान नशे की लत का आदि हो जाता है ,तो वो स्वयं का नाश तो करता ही अपितु ऐसे हैवान नशे की बुरी लत में फंसकर अपने परिवार,मां बाप का भी विनाश का कारण बन जाता है, ऐसे लोग इंसान के रूप में हैवान बन जाते है, बता दें शराब, गांजा जैसे मादक पदार्थ का सेवन करने वाले अब तक न जाने कितनों परिवार की हंसते -खेलते परिवार की खुशियां उजड़ चुकी है ऐसे ही एक अंतःकरण को झंझोट देने वाली हत्या का मामला सामने आया है ..ग्राम पाढ़ी का एक हत्यारा बेटा नाम श्रवण चन्द्रसेन अपनी बुढ़ी मां मृतिका बदन बाई चंद्रसेन उम्र 60वर्ष पति स्व.धनी राम चंद्रसेन को हत्यारा कपूत ने लाठी से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया जिन्हें घायल अवस्था में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया उपचार के लिए लाया गया जहां इलाज के दौरान बुढ़ी मां की मृत्यु हो गई,, सूचना मिलने के बाद पंडरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने पहुंचे,,पूरी तहकीकात के बाद मामला हत्या की पुष्टि हुई,, हत्यारा से पुछताछ से बताया की उनकी बुढ़ी मां छोटी -छोटी बातों पर समझाइश (चिड़ चिड़ाती) इसलिए वो गुस्से में आकर लाठी से हमला कर मार डाला, आसपास परिजनों का कहना था,की हत्यारा श्रवण चन्द्रसेन नशे की आदि था, उनकी यही आचरण से उनकी पत्नी बच्चे भी घर छोड़ कर चले गए हैं। बहरहाल आरोपी हत्यारे को पंडरिया पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिनांक 09 -05-2023 को मर्ग क्रमांक 09/23 धारा 174 अप0 क्र0 128/23 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी श्रवण चन्द्रसेन को हिरासत में लिया गया। ----------------------वर्जन - एसडीओपी पंकज कुमार पटेल




0 Comments