चौकी चिखली की कार्यवाही
चिखली दिनदयाल नगर मे हुई हत्या की गुत्थी चंद घण्टो मे सुलझाई गयी
आरोपी द्वारा जमीन खरीदी बिक्री की कमीशन रकम नही देने की बात पर की हत्या
हत्या के आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
हत्या मे प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं मृतक का कार जप्त
- दिनांक 03.09.2026 को चिखली दीनदयाल नगर में हत्या की सूचना प्राप्त होने पर चौकी चिखली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पंहुचकर तस्दीक किया एवं प्रार्थी विकास देवागंन के रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध किया की दिनांक 02.09.2026 को उसका दोस्त अर्जुन वाधवानी रात्रि में घर से निकला था जो सुबह तक घर नही आया है जिसके कारण परिजन द्वारा बार-बार पुछताछ करने पर दिनदयाल कालोनी में आरोपी सुनील वर्मा के किराये के मकान में जाकर देखने पर मकान के पीछे हाल में मृतक अर्जुन वाधवानी का शव चादर में लपेटकर रखना पाये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर तत्काल जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर घटनास्थल पर ही अपराध धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस व सायबर सेल की टीम गठित कर आरोपी सुनील वर्मा उर्फ बबलू को तत्काल अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा जानकारी दिया गया की दोनो जमीन खरीदी बिक्री का काम करते थे जमीन खरीदी बिक्री के छैः लाख रूपये कमीशन के अपने हिस्से के आधी रकम को आरोपी द्वारा मृतक से बार-बार मांगने पर भी नही देने एवं 6-7 माह से टाल मटोल करने और घटना दिनांक को आरोपी सुनील वर्मा के किराये के मकान में कमीशन की राशि को लेकर पुनः विवाद होने पर आरोपी सुनील वर्मा द्वारा अपने मकान में रखे लोहे के सब्बल से मृतक अर्जुन वाधवानी के सिर एवं मांथे में लगातार कई गंभीर वार करने से घटनास्थल पर ही मृतक अर्जुन वाधवानी की मृत्यु हो जाने पर मृतक के शव को चादर से लपेटकर घर के पीछे हाल में रखने एवं घर को ताला लगाकर हत्या मे प्रयुक्त लोहे के सब्बल एवं घटना के समय पहने कपडो को गठुला नाला के पास छुपाने हेतु मृतक के कार का उपयोग करना जानकारी देने पर आरोपी से जप्ती कार्यवाही किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने पर आज दिनांक 04.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल निरूद्ध किया गया ।
नाम आरोपी:- सुनील वर्मा उर्फ बबलू पिता उमाशंकर वर्मा उम्र 29 साल निवासी रामनगर वार्ड नंबर 08 हाल चिखली दिनदयालनगर चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0
जप्ती- 01 नग लोहे का सब्बल, एवं घटना में प्रयुक्त मृतक का कार
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, सउनि शत्रुहन टंण्डर, सउनि डी सुमन, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर0 सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, किशोर मार्बल एवं चौकी चिखली स्टाफ तथा सायबर सेल से, उप निरीक्षक नरेश बंजारे एण्ड टीम का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

0 Comments