कवर्धा - सहसपुर लोहारा दिनांक - 11 - 05 - 2023 रिपोर्टिंग - पी.डी.मानिकपुरी --------------------- मोहब्बत अकबर ने कवर्धा सहसपुर लोहारा को दिए अनेकों सौगात ---------------------------------------------------------------कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा को करोड़ों रूपए के विकास मूलक कार्यो की दी अनेकों सौगत
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा क्षेत्रों का समुचित विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल-
मंत्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के 75 शहरी पथ विक्रेताओं को वेंडर कार्ड वितरित किया
कवर्धा - 11 मई 2023 प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के लिए जन आकांक्षाओं के अनुरूप 01 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृत 04 अलग-अलग विकास मूलक कार्यो का भूमिपूजन किया मंत्री अकबर ने कहा कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 01 करोड़ रूपए की सौगात मिलने से नगर पंचायत को विकास के मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल मिलेगा
केबिनेट मंत्री अकबर ने वार्ड 14-15 में 46 लाख 68 हजार रूपए की लागत से पुलिया रिटर्निंगवॉल एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया वहीं इसके साथ ही उन्होंने वार्ड 07, 08 जमात पारा से महावीर चौक तक सीसी रोड निर्माण लागत 25.01 लाख रूपए, वार्ड 08 में पुराना तालाब गहरीकरण लागत 9 लाख 68 हजार रूपए और वार्ड 09 में नया तालाब गहरीकरण लागत 19 लाख 71 हजार रूपए का भूमिपूजन किया इस दौरान मंत्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के 75 शहरी पथ विक्रेताओं को वेंडर कार्ड वितरित किया इस अवसर पर कलीम खान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनारा बाई साहू, उपाध्यक्ष अजय यादव, सहसपुर लोहारा जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जीमल खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, भगवान सिंह पटेल, सीएमओ तेज चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है, उन्होंने कहा क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की हमें जानकारी मिलती है उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसका आज भूमिपूजन किया गया उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा और आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्य ध्येय है मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है और
किसानों को उनके उपज का सही दाम मिल रहा है
कैबिनेट मंत्री अकबर ने करोड़ो रूपए की सौगात देते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा कर रहें हैं उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज का सही दाम मिलने से इन चार वर्षो में छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में आर्थिक और समाजिक रूप से व्यापक बदलाव देखा गया है उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया उन्होंने कहा की इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए दिया जा रहा है छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया।




0 Comments