कवर्धा -दिनांक 12-05- 2023 रिपोर्टिंग - ब्यूरो चीफ कवर्धा -पी.डी. ---------------------कवर्धा पुलिस कप्तान डाक्टर लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न खेल - खिलाड़ियों का कर रहें उत्साहवर्धन -----------------------------------------वनांचल के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए किया जा रहा है विभिन्न खेलों का आयोजन
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित ग्राम बोदलपानी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मिनमिननिया को हराकर बोदलपानी ने मारी बाजी
कवर्धा पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच पुरस्कृत किया वहीं यातायात सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किया
कवर्धा - 11 मई 2023 कवर्धा पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में नक्सल प्रभावित वनांचल गांवों में कवर्धा पुलिस और ग्राम खेल समिति ग्राम बोदलपानी के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम बोदलपानी ने मिनमिननिया से जीत हासिल बता दें नक्सल प्रभावित बोदलपानी में सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे कवर्धा पुलिस अधीक्षक डाक्टर लाल उमेद सिंह ने कहा कि वनांचल के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए कवर्धा जिले से लगातार वनांचल ग्रामों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है, क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन में कवर्धा एसपी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय धुर्वे, सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी मुकेश यादव शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने नक्सल प्रभावित ग्राम बोदलपानी में आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट में प्रथम स्थान ग्राम बोदलपानी को 10 हजार रुपए नगद, शील्ड मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया वही दूसरा स्थान मिनमिननिया को 05 हजार रुपए नगद, शील्ड मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक डाक्टर लाल उमेद सिंह ने मैन ऑफ द मैच उत्कृष्ट खिलाडियों को यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट प्रदान किया सिंह ने यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक समझते हुए कहा की हम सभी को यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि वाहन दुर्घटना से बचा जा सके इस दौरान कवर्धा एसपी डॉ. सिंह ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की खेल, मेहनत, लगन और खिलाड़ी भावना से सकारात्मक सोच के साथ भविष्य में सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना है पुलिस कप्तान ने कहा की सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सभी थाना क्षेत्रों में खेल का आयोजन किया जा रहा है, डाक्टर लाल उमेद सिंह ने सभी ग्रामवासियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार का आयोजन जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समय -समय पर कराया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि जनता और पुलिस को आपस में जोडे रखना, ताकि हर प्रकार से आमजनों को अपराध मुक्त, नशा मुक्त, पुलिस से मधुर संबंध स्थापित कर आम लोगो के बीच सरलता से पहुंचा जा सके और शासन - प्रशासन के नियमों कि जानकारी जन -जन तक पहुंचाई जा सके उन्होंनें उपस्थित लोगों को यह भी कहा की धोखाधड़ी से बचने और धोखाधड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा उनके रोकथाम के उपाय बताया उन्होंने कहा ऐसे असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए कबीरधाम पुलिस हर संभव मदद करेगी
क्रिकेट समापन अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी किसी कारण वश पढ़ाई से वंचित ऐसे विद्यार्थियों को जिन्हें आने वाले समय में कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा फार्म भरना है कबीरधाम पुलिस आप लोगों के लिए आवश्यक किताबें, फार्म भरवाने की जिम्मेदारी, कोचिंग, परीक्षा सहित पढ़ाई से संबंधित हर संभव मदद करेगी उन्होंने कहा कि कक्षा दसवी और बारहवीं की परीक्षा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को गांव से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था करेगी ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानियां का सामना न करना पडे साथ ही एसपी ने कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी के बारे में विस्तार से बताया वहीं लोहारा पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार यादव के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उपस्थित ग्रामवासियों से कहा की आप ग्रामवासियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर तत्काल थाना लोहारा आकर या दूरभाष के माध्यम से सूचित कर सकते हैं लोहारा पुलिस आप सभी का हर संभव सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी





0 Comments