Ticker

6/recent/ticker-posts

Kawardha: ग्राम पंचायत सुकली गोविंद में सतनाम सांस्कृतिक मंच का भूमि पूजन करने पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी

 जिला कवर्धा विधानसभा क्षेत्र पंडरिया।                     दिनांक - 15 -05-2023               रिपोर्टिंग - ब्यूरो चीफ कवर्धा -पी. डी.                      -----------------------------------------ग्राम पंचायत सुकली गोविंद में सतनाम सांस्कृतिक मंच का भूमि पूजन करने पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी

....................................







कवर्धा - पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकली गोविंद के आश्रित ग्राम खूंटा में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी द्वारा  18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती  पर घोषणा की गई सतनाम सांस्कृतिक मंच की स्वीकृति होने पर आज भूमि पूजन कार्यक्रम में सामिल हुए वही अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य दिनेश कोसरिया  एवं क्षेत्र के सतनाम समाज के वरिष्ठ नेतागण एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे  चंद्रवंशी  के आगमन पर ग्राम में भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चंन्द्रवंशी एवं दिनेश कोसरिया  का ग्रामवासियों के द्वारा आत्मीयता से स्वागत  किया  सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता नेता एवं सतनाम समाज के लोगों के साथ जैतखाम में पूजा अर्चना कर 4.00 लाख की लागत से स्वीकृत सतनाम सांस्कृतिक मंच की विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ग्रामीणजन  विकास की सौगात पाकर काफी उत्साहित नजर आए ग्रामीणों ने महेश चंद्रवंशी का बड़ी कृतज्ञता पूर्वक आभार धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में राजनीति स्तर पर और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं प्रेषित की भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी जी ने सभी ग्राम वासियों का सुख -दुख में हमेशा साथ रहने एवं भविष्य में गांव की विकास के लिए 5.00 लाख की घोषणा कर अपनी सहयोग की बात की ग्रामीणों ने पुनः महेश चंद्रवंशी जी का आभार व्यक्त कर भविष्य की शुभकामनाएं दी

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चंद्रवंशी  के साथ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य दिनेश केसरिया ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  उत्तरा दिवाकर , जनपद पंचायत पंडरिया के अध्यक्ष  समुदा सेवक राम कुर्रे , जोन प्रभारी सुखचंद भास्कर, वरिष्ठ कांग्रेसी  आरती सुमन , क्षेत्रीय जनपद सदस्य मोहन कुर्रे , वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुर्रे , अंजोर दास दिवाकर  एवं सरपंच  मीना बाई डहरिया , बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र दिवाकर, गौतम शर्मा  ,राम कुमार ठाकुर , शिव गुप्ता , उपसरपंच ,पंचगन, ग्रामवासी एवं ग्राम भंडारी तथा बड़ी संख्या में सतनाम समाज के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments