SECL की बगदेवा खदान में जबरदस्त विस्फोट: हादसे में 2 ड्रिल मशीन ऑपरेटर हुए गंभीर रूप से घायल
कोरबा पाली छत्तीसगढ़ शशि मोहन कोशला
जानकारी के मुताबिक, खदान में सेकंड शिफ्ट में काम करने के दौरान यूडीएम (यूनिवर्सल ड्रिल मशीन) ऑपरेटर कौशल प्रसाद और सहायक यूडीएम विजय कुमार हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि खदान के भीतर ड्रिलिंग के दौरान दोनों श्रमिकों को मिसफायर शॉर्टहोल का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वहां जोरदार विस्फोट हुआ। ब्लास्ट में कौशल और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए बगदेवा भूमिगत खदान में ब्लास्ट।
धमाके के कारण खदान में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में दोनों श्रमिकों को खदान से बाहर निकालकर पहले ढेलवाडीह स्थित विभागीय अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया।

0 Comments