Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: मगधा यादव समाज कल्याण संघ शाखा सभा उतेकेल का निर्वाचन संपन्न

 मगधा यादव समाज कल्याण संघ शाखा सभा उतेकेल का निर्वाचन संपन्न


महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता




★★★: दिनांक 14 मई 2023 को मगधा यादव समाज कल्याण संघ जिला महासमुंद मुख्यालय - खेमड़ा( बसना) शाखा सभा उतेकेल का सामाजिक निर्वाचन आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम मां समलेश्वरी एवं राधा कृष्ण के छाया चित्र की पूजा अर्चना प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष ऋषभ बगर्ती,लेखा परीक्षक ध्रुव मलिक,निर्वाचन अधिकारी एवं सामाजिक जनों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम शाखा सभा सदस्य हेतु फार्म भरवाए गए। जिसमें सभी सदस्यों ने फार्म भरकर सदस्यता लिया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया । दावा आपत्ति के पश्चात निर्वाचन कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसमें समस्त पदाधिकारियों का नियमानुसार अभ्यर्थी फार्म भरकर समर्थन पत्र अवलोकन  कर घोषित किया गया। दावा आपत्ति की विधिवत घोषणा की गई। अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमें श्रीकर यदु को कुल 45 मत और मोहनलाल छतर को मात्र 11 मत मिला । इस तरह श्रीकर यदु 34 मतों से विजयी हुए ।अन्य सभी पदों में सदस्य निर्विरोध घोषित किया गया। जिस पर पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचन दल द्वारा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सहयोगात्मक ढंग से होने पर सभी को बधाई प्रेषित किए। जिसमें अध्यक्ष- श्रीकर यदु, उपाध्यक्ष - खेमराज बंछोर, सचिव- बलीराम मटारी,सह सचिव- शिव कुमार यादव ,कोषाध्यक्ष - कैलाश यादव, संगठन मंत्री- महेश अदावर,प्रचार-प्रसार मंत्री -मंगल यादव, सलाहकार- विद्याधर यादव , हरेकृष्ण यादव,सदस्य- कृपासिंधु छत्तर, सहदेव बगर्ती, चित्रसेन छत्तर, सब्यसांची सालमा ,पद्मलोचन मलिक, भुवनेश्वर नाईक ब्लॉक सभा सदस्य- सत्यानंद बांक, पितांबर बगर्ती, स्वयंबर मलिक,प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य- रोहित कुमार बगर्ती, श्रीकर मांझी को सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

Post a Comment

0 Comments