*आज डोंगरगढ़ ब्लॉक में नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस ने किया सदस्यता अभियान की शुरुआत*
*20 वर्षों के कुशासन को अब समाप्त करने का आ गया है समय 2023 में बनाएँगे छत्तीसगढ के अपन सरकार - नवीन अग्रवाल*
राजनांदगांव/ डोंगरगढ़ - आज डोंगरगढ़ ब्लॉक में प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष डूमेंद्र लोधी युवा प्रदेश सचिव अनिल सिन्हा युवा प्रदेश सचिव अमित कुमार सिन्हा ज़िला महामंत्री सेख ज़फ़र अली संत्रीन बाई बिदेश्वर सिन्हा आकाश शांडिल्य ओमकर सिन्हा गिरधारीलाल ठाकुर प्रभा कंदरा देवेन्द्र भाई ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ सदस्यता महाअभियान की शुरुआत हुई । नवीन अग्रवाल ने बताया की युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ,जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है ,जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी ने पूरे 90 विधानसभा में पूरी ताकत से चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है ,जल्द ही 29 मई तक बहुत से नए कार्यकर्ता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी में जुड़ जायेंगे तथा छत्तीसगढ़िया सरकार बनायेंगे
*जनता से वादा ‘शराबबंदी’ का, मन में इरादा ‘शराबमंडी’ का! - नवीन अग्रवाल*
नवीन अग्रवाल ने आगे कहा की पिछले दिनों ई.डी द्वारा छत्तीसगढ़ में की गई करवाई से ये साफ़ हो गया है कि राज्य सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों में जो ‘शराबबंदी’ का वादा किया था वो एक चुनावी जुमला मात्र था। पिछले चार सालों में छत्तीसगढ़ को ‘शराबमंडी’ बनाने में राज्य सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सत्ता दल के नेताओं से लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों तक सभी की संलिप्तता से एक व्यवस्थित तरीक़े से राज्य को बर्बाद किया जा रहा है।राज्य भर में पिछले चार सालों से नक़ली शराब से लेकर ‘कट’ सिस्टम बनाकर अवैध उगाही की जा रही है। दो हज़ार करोड़ से अधिक का ये काला बाज़ार सरकार के उच्च पदाधिकारियों के अनुमति के बिना तो चल नहीं सकता।छत्तीसगढ़ की जनता को हज़ारों-लाखों लीटर शराब पिलाकर उनकी ज़िंदगीयों को बर्बाद किया जा रहा है। राज्य में बढ़ते अपराध और परिवारों में बढ़ते विवाद का मुख्य कारण भी शराब को लेकर बनाई गई सरकार की ग़लत नीतियाँ हीं है
छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से
अनिल सिन्हा रिपोर्टर


0 Comments