Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: दल्ली राजहरा के शाहिद हॉस्पिटल में एक महिला ने 3 स्वस्थ बच्चो को जन्म दिया

 दल्ली राजहरा के  शाहिद हॉस्पिटल में एक महिला ने 3 स्वस्थ  बच्चो को जन्म दिया 


          दिनांक 30.07.2023 को  ग्राम पसौद की 07 माह की गर्भवती महिला को पेट में अचानक दर्द उठने से  जिला चिकित्सालय बालोद में भर्ती किया गया । महिला का अचानक बीपी बढ़ने से   मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव रिफर किया गया। लेकिन मरीज के परिजनों द्वारा महिला को शहीद अस्पताल ले जाया गया। मरीज को जब भर्ती किया गया उस समय मरीज का बी.पी. बहुत बढ़ा हुआ था, जिससे मां  एवं बच्चा दोनों की जान को खतरा था। भर्ती के बाद चिकित्सकों के द्वारा सबसे पहले जांच कर महिला का बी.पी. कम करने हेतु उपचार दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टॉफ की सतत् निगरानी एवं देखभाल में दिनांक 31.07.2023 सुबह 07 बजे को महिला ने तीन स्वस्थ्य बच्चियों को जन्म दिया। मां एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है। बच्चियों का वजन सामान्य से कम एवं मां का बी.पी. बढ़े होने के कारण मां और बच्चियों  को लगातार निगरानी में रखा गया है।

MP/ CG विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट। 

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे।

9691605512

Post a Comment

0 Comments