Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति के तत्वावधान में 23/08/2023को विगत वर्षों की भांति गोस्वामी तुलसीदास जयंती गायत्री शक्तिपीठ शक्ति में मनाया गया।

 लोकेशन शक्ति

जिला शक्ति 

दिनांक

23/08/2023


सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति के तत्वावधान में 23/08/2023को विगत वर्षों की भांति गोस्वामी तुलसीदास जयंती गायत्री शक्तिपीठ शक्ति में मनाया गया।





समारोह के मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र शर्मा भागवताचार्य एवं भागवत प्रवाह आध्यात्मिक संस्थान छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं अतिथि पंडित बसंत दुबे सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक एवं भजन गायक की उपस्थिति में सर्वप्रथम भगवान श्री राम भक्त हनुमान एवं गोस्वामी तुलसीदास की पूजन कर दीप प्रज्जवलन शुभारंभ किया गया।


सबसे पहले सामूहिक रूप से संगीत बद्ध श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद श्री कृष्ण संगीत विद्यालय के शिष्यों के द्वारा बहुत सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। भजन पश्चात रामचरितमानस पर अंताक्षरी का आयोजन किया गया, जो बहुत ही आनंद दायक और प्रेरणाप्रद रहा। उसके बाद मंच के कवियों द्वारा काव्य पाठ की प्रासंगिक कविता/रचनाएं वही गई जिनमें श्री रघुनाथ जयसवाल, श्री जल चौहान,कुमारी शुचिता साहू, श्री नरेंद्र वैष्णव,श्री भागवत राम साहू, श्री एल. आर. जायसवाल मनीषा भारद्वाज,जयंती खमारी,पीतांबर पटेल, रामाधार पाण्डेय ने अपनी शानदार प्रस्तुति दिया। मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र शर्मा जी ने अपनी उद्बोधन में गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति को श्रेय देते हुए कहा कि यदि रत्ना देवी ना होती तो तुलसीदास- गोस्वामी नहीं बन पाते और आज हमारा रामचरितमानस अमूल ग्रंथ नहीं होता, हर घर में जो स्थापित है, इसका अध्ययन और चिंतन नित्य होते रहना समाज और राष्ट्र के लिए आवश्यक। पंडित बसंत दुबे ने कुछ घटनाओं के आधार पर तुलसीदास जी के आदर्शों प्रकाश डाला तथा उन्होंने सुंदर भजन गा कर सुनाया।


मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र शर्मा जी के द्वारा उपस्थित समस्त भाई बहनों को तुलसी माला भेंट किया गया।

अंत में सांस्कृतिक विकास मंच के अध्यक्ष श्री एल.आर. जायसवाल जी द्वारा अपनी काव्य शैली में प्रस्तुति देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हरीश दुबे एवं श्री भगतराम साहू द्वारा किया गया। सब ने प्रसन्नता से मुख्य अतिथि के सुझाव द्वारा इस आयोजन को बड़े रूप में आने वाले समय में करने के लिए समर्थन दिया।

                                     श्री भगतराम साहू 

                                       सां.वि.मं.सक्ति


विजन टीवी चैनल के लिए चीफ ब्यूरो दीपक देवांगन के साथ संजय कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments