Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: गुंडरदेही मे हुआ जिला स्तरीय तीजा पोला एवं मातृशक्ति सम्मेलन

 बालोद

लोकेशन गुंडरदेही

तारीख 24/09/23


गुंडरदेही मे हुआ जिला स्तरीय तीजा पोला एवं मातृशक्ति सम्मेलन 





रविवार को जिला स्तरीय तीजा पोला एवं मातृशक्ति स्नेह सम्मलेन जिला साहू संघ बालोद एवं तहसील साहू संघ गुंडरदेही के संयुक्त तत्वाधान मे स्थानीय साहू सदन गुंडरदेही मे सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की शुरुवात भक्त माता कर्मा की आरती एवं तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई , इस कार्यक्रम मे महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया जिसमे पूरे जिलेभर  से आए महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे अखिल भारतीय तैलीक महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  श्रीमती आभा साहू जबलपुर से पहुंची जिनका स्वागत सत्कार युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ के युवाओं द्वारा धमतरी चौक से  स्वागत रैली निकालकर  भव्य स्वागत  किया गया | अध्यक्षता टहल सिंह साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ने किया | कार्यक्रम मे तहसील साहू संघ अर्जुन्दा के महिला पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि आभा साहू को छत्तिसगढ़ी आभूषण पंहुची एवं सुता से उनका स्वागत कर सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी 


इस कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छ.ग. ,शिलु साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ ,रमेश सोनवाणी उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, सोमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद  ,अंजनी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद , तहसील अध्यक्ष गण मान सिंह सार्वा, मदन लाल साहू ,महेंद्र साहू ,उमाशंकर साहू ,सोमेश साहू ,नरेंद्र कुमार हिरवानी ,युवराज साहू , पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू , जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ,एवं जिला साहू संघ  के पदाधिकारी ,तहसील साहू संघ के पदाधिकारी , परिक्षेत्रीय अध्यक्षगन एवं पदाधिकारी  , ग्रामीण अध्यक्षगन  , एवं हजारों की  संख्या मे सामाजिक महिलाएं  मुख्य रूप से उपस्थित रहे |


रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments