Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: सराधुघमरे में मतदान करने ली शपथ।*

 *सराधुघमरे में  मतदान करने  ली शपथ।*

दुर्गुकोंदल । 31 अक्टूबर 2023



विकास खण्ड दुर्गुकोंदल अंतर्गत ग्राम पंचायत सराधुघमरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन ,सहायिका महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों की बैठक ली गई।और जनता से की गई मतदान के लिए अपील। जिसमें 7 नवंबर को विधानसभा मतदान चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करने के संबंध में सुपरवाइजर बाबूलाल कोमरे सचिव श्री रेड्डी ग्राम पंचायत सराधुधमरे एवं महिला समूह के प्रमुख जीतेश्वरी कोर्राम और  

बी एल ओ आनंद जाड़े की उपस्थिति में चर्चा की गई।लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनता को मताधिकार का उपयोग करना आवश्यक है। लोगों से अपील करना होगा।  मतदान दिनांक 7 नवंबर को परिवार के सभी व्यस्क एक साथ जाकर मतदान करें। और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला समूह एवं समस्त ग्राम वासियों को मतदान करने कराने की जिम्मेदारी  सौंपी  गई। बैठक के दौरान सुपरवाइजर लोकतंत्र जनता का शासन है। इसमें जनता अपने मताधिकार द्वारा प्रतिनिधि चुनती है। चुने गए प्रतिनिधि सरकार का गठन करते हैं। इसलिए लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। परंतु देखा यह जाता है कि चुनाव के समय वोट प्रतिशत बहुत कम होता है। बहुत लोग अपने मताधिकार के प्रति उदासीन होते हैं। इसलिए सरकार के गठन में सबकी भागीदारी नहीं हो पाती तथा सही मायने में आम जनता का व्यापक प्रतिनिधित्व नहीं हो पाता है।लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक-एक वोट का महत्व है। लोगों को लोकतंत्र में अपने सबसे बड़े हथियार मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करना होगा इसके लिए हम सभी कर्मचारी वर्ग एवं अन्य सभी नागरिक ,बच्चो ,बूढ़ो जवान एवं ग्राम वासियों को यह जिम्मेदारी का एहसास दिलाना होगा और लोगों से अपील की की llसभी परिवार के सदस्य एक साथ जाकर मतदान करेंll ,चुनाव तिथि नवंबर सातll मतदान करें एक साथ ll की युक्ति  को सफल बनाने हेतु प्रयास किया। रंगोली पोस्टर बैनर तैयार कर लोगों को जागरूक किया गया। कोई भी व्यक्ति विशेष मतदान करने से ना चुके जिसके लिए आप सभी लगातार अपने परिवार अन्य सभी को 7 तारीख को मतदान अवश्य करे। कि जानकारी सुचना देते रहने कहा सभी की उपस्थिति के साथ महिला समूह के प्रमुख जीतेश्वरी कोर्राम द्वारा मतदान शपथ के साथ समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments