Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: धान बिचौलिए मिलीभगत कर उपार्जन केंद्रों मे खपा रहे धान....

Big breaking


*धान बिचौलिए मिलीभगत कर उपार्जन केंद्रों मे खपा रहे धान....*




  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्रों मे बाहर का धान खपा रहे बिचौलिए, चल रहा अवैध धान परिवहन का खेल, ठंड और अँधेरे का फायदा उठा उपार्जन केंद्रों मे खपाने लाया जा रहा बाहरी धान,।

         किसानों का बैंक खाता है बिचौलियों के हाथों मे, दस पांच हजार का लालच देकर बैगा आदिवासियों की पर्ची पर बेच रहे अवैध धान कोटा क्षेत्र के कुछ मंडीयों पर है बिचौलियों का बोलबाला।

    अधिकारीयों को है बिचौलियों की पल पल की खबर मंडी कर्मचारियों के द्वारा बिचौलियों को कॉल करके धान लाने का दिया जाता है संकेत।

          भोले भाले किसानो के साथ छल कर किसानों के खातों मे धान बेचा जा रहा है इसके साथ ही इन किसानों के खातों से बकायदा भुगतान निकाला जा रहा है, किसानों को पता भी नहीं की इनकी खातों से कर्ज लिया और पटाया भी जा रहा है कुछ किसानों के पर्ची मे धान बिक चुका है जिनसे कितना धान बेचे पूछे जाने पर कहा जाता है.....


पत्रकार.... इस साल कितना धान बेचे हस ग


किसान..... का जनि ग हमर पर्ची हर तो अन्ते हवय


पत्रकार.... कहाँ है पर्ची


किसान.... अरे एक झन धरे हवय ग


पत्रकार.... अपना धान नहीं बेचते


किसान..... मोर पांच एकड़ हवय दू एकड़ म बोये रहेंव त धान नई पुरोए सकव त ओही हर बेचथे


पत्रकार... तो आप अपने पर्ची मे धान नहीं बेचते क्या


किसान.... हमर खाएच के पुरती होथे त कहां ले बेचबो बेटी माई ल घलो देहे ल लागथे


पत्रकार.... सरकार 21 क्विंटल खरीद रही 3100 देगी तो आपको कितना मिलेगा


किसान... पिया खवा देथे अउ दू चार हजार दे देथे बपुरा ह हो जथे ग


इस तरह बिचौलिए कर रहे किसानों के साथ शोषण पुरे मामले की तह से लेकर पूरा खाका है तैयार बने रहें mpcgvisiontv news के साथ।

Post a Comment

0 Comments