Ticker

6/recent/ticker-posts

Chiriya: चन्द्रिका प्रसाद डडसेना उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव के मुख्यआतिथ्य मे विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत लालूटोला में गुरुवार दिनांक 28/12/2023 को सम्पन्न हुआ।*

*चन्द्रिका प्रसाद डडसेना उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव के मुख्यआतिथ्य मे विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत लालूटोला में गुरुवार दिनांक 28/12/2023 को सम्पन्न हुआ।*




छुरिया।ग्राम पंचायत लालटोला में गुरुवार 28/12/2023 को मुख्य अतिथि चन्द्रिका प्रसाद डडसेना उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक ग्रामीण जनों  को भारत सरकार के 200 से अधिक योजनाओ की जानकारी, मोदी सरकार के 2014 से अबतक उपलब्धियों एवं वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार के शपथ लेते ही 18 लाख गरीबो को आवास, दो साल कि बोनस राशि वितरण, प्रति क्विंटल  3100/,प्रति एकड़ 21 क्विंटल  धान खरीदी करने के संबंध मे मुख्य अतिथि डडसेना ने विस्तार "पूर्वक जानकारी दी अधिक से अधिक पात्रतानुसार योजना का लाभ लेने उपस्थित जन समुदाय से से अपील किया।

 कार्यक्रम मे अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्रीमति किरण रविंद्र वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कांति साहू, सरपंच श्री महेश कुमार चंद्रवंशी , पूर्व सरपंच श्री कृष्णा लाल धनकर, ग्राम पटेल संतोष चंद्रवंशी, उपसरपंच अनितापाल, पंचगण रमेश कुमार धनकर, अक्तूराम बंजारे ,प्यारेलाल, चन्द्रकिशोर, रजनी नागेश्वर खेमिनबाईयादव, हिरजाबाईसांग, देवकी बाई सांग, शबाना खान, सोसन देवार, यशोदा बाई सिन्हा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया, महिला बाल विकास विस्तार अधिकारी, एवं सभी विभाग के स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।पभारत सरकार के योजना को प्रचार प्रसार वेन, स्टाल से किया गया। उपस्थित जनों को अध्यक्ष जनपद पंचायत  वैष्णव मेडम ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन भी आसराम कंवर दारा किया गया।

 रिपोर्ट ... राधेश्याम शर्मा छुरिया

Post a Comment

0 Comments