Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: हसदेव के जंगलों में हो रहे अंधाधुन कटाई के विरोध में हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

लोकेशन*:बालोद

*रिपोर्ट*:संजय कुमार

संवाददाता बालोद *8103674307


  हसदेव के जंगलों में हो रहे अंधाधुन कटाई के विरोध में हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया



..  हसदेव के जंगलों में हो रहे  अंधाधुन कटाई से हसदेव का जंगल  तहस नहस होता जा रहा जिससे वहा का जल जंगल जीवन एवम वहा रहने वाले जीव जंतु पशु पक्षी वन्य जीव खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके है। जिसने शासन  प्रशासन के साथ साथ आम  जनता का भी ध्यान अपनी ओर खींच रखा है।लगातार देश के कोने कोने से आम जनता  हसदेव के जंगलों को बचाने के लिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते जा रहे।वैसे ही बालोद से हमर राज पार्टी के कार्यकता ने भी कल रविवार को बालोद के जय स्तंभ चौक पर  सैकड़ों की संख्या में  एक जुट होकर हसदेव बचाओ के नारों के साथ अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की गई । उसके बाद हसदेव बचाओ के नारे लगाए गए। एवम जल जंगल जीवन हसदेव के जंगल एवम उसमे रहने वाले जीव जंतु पशु पक्षी के लिए कितना जरूरी है हमारे पर्यावरण की संतुलन को बनाए रखने के लिए हसदेव के जंगल का रहना कितना आवश्यक है । उस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।साथ ही दोनो राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनो पार्टियां एक दूसरे का नाम लेने में व्यस्त है।और इधर दोनो पार्टियां जंगलों को उझाड़ कर अपना फायदा देख रहे।अगर चाहे तो सरकार इनकी है। हसदेव के जंगलों को बचाने के लिए सरकार तुरंत अपना फैसला सुना सकती है।लगातार देश के कोने कोने से जुड़ रहे लोगो सरकार और उनके फैसले  का  विरोध प्रदर्शन  किया जा रहा। अगर सरकार हसदेव के जंगलों को बचाने में अपनी सहभागिता जाहिर नहीं करती।तो आम जनता एक जुट होकर एक बहुत बड़े विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटने की बात हमारे चैनल के माध्यम से की।जिसका खामियाजा सरकार को अपने आने वाले चुनाव के समय भी देखना पड़ सकता।

Post a Comment

0 Comments