Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: बारदाना के अभाव में हाटकोदल लेंपस के किसान परेशान, खरीदी प्रभावित होने की संभावना*

*बारदाना के अभाव में  हाटकोदल लेंपस के किसान परेशान, खरीदी प्रभावित होने की संभावना*     



  दुर्गकोंदल । विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत हाटकोदल में खरीफ फसल विवरण वर्ष 2023.24 धान खरीदी समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर 2023 से प्रारंभ है वर्तमान में खरीदी चल रही है जिसके तहत बारदाना के अभाव में किसान भटक रहे हैं क्षेत्र के किसान राजू सिघोडिया बुधवार सिंह ठाकुर राकेश सलाम दुखू राम पटेल धनीराम नायक छन्नू पटेल गायत्री बाई नायक ने बताया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ है जिसके तहत  बारदाना नहीं मिल रही है जिससे किसान परेशान है ज्ञात हो की धान खरीदी केंद्र है हाटकोदल में कुल 11 गांव की किसान धान बेचते हैं जिसमें कुल पंजीकृत किसान 982 जिसमें अभी तक 445 किसानों ने धान बेचा है वहीं अब तक  500 किसान बाकी रह गए हैं रद्द जबकि धान खरीदी का समय 20 दिन शेष बच गया है किसानों ने बरदाना व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में  हाटकोदल धान खरीदी केंद्र प्रभारी हेमलाल सलाम ने बताया है कि बारदाना की मांग पत्र डीएमओ कांकेर को अवगत करा दी गई है जल्दी बरादाना उपलब्ध होने की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments