Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव बालोद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

बालोद

लोकेशन बालोद

तारीख 19/02/24


उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव बालोद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

बालोद, 19 फरवरी 2024




प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज जिला मुख्यालय बालोद में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन की स्व. माता जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बालोद के महावीर भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुँचकर स्व. श्रीमती कमला बाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने श्री यशवंत जैन के साथ शोकाकुल परिवार से भंेटकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा श्री यशवंत जैन के परिजन मौजूद थे 


रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

Post a Comment

0 Comments